Blog

  • बंगाणा के अलिंडा पुल से नहर में कूदा युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    बंगाणा के अलिंडा पुल से नहर में कूदा युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के एक युवक ने भाखड़ा नंगल नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और युवक की नहर में तलाश के लिए गोताखोरों को सूचना दी व मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंगाणा उपमण्डल के अंतर्गत पड़ते ओलिंडा पुल पर रविवार दोपहर को क्षेत्र के रोहित (25)पुत्र जगीर सिंह गांव परोइयां उम्र ने अपना मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 78ए 1666) पुल के साथ खड़ा किया व नहर में छलांग लगा दी।

    चश्मदीद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने रोहित के घर पर सम्पर्क किया व स्थिति से अवगत करवाया परंतु परिवारजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को सूचना दे दी है। रोहित रिया सलांगडी वोहरू में पंप आपरेटर की नौकरी करता है। आखिर रोहित में नहर में छलांग क्यों लगाई यह तो जांच का विषय है।  बताते चलें कि उत्तरी भारत के बड़े भाखड़ा बांध से नंगल को केवल एक बड़ी नहर जाती है और नंगल से उक्त नहर रोपड़ होते हुए पंजाव हरियाणा राजस्थान की जनता की प्यास बुझाती है। उक्त नहर का पानी हजारों की स्पीड से बहता है। बही उक्त नहर पर नंगल में डैम बना है। लेकिन उक्त जगह से नंगल की दूरी लगभग 12 किमी बताई जाती है। अब उक्त नहर में युवक कहां तक पानी के बहाव से गया होगा। यह केवल गोताखोर ही ढूढ़ कर पता लगा सकते है। थाना प्रभारी बाबू राम ने बताया कि उक्त युवक की तलाश के लिए गोताखोर वुलाए गए हैं और पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 

  • बददी में पहली बार खुली योग की अकेडमी

    बददी में पहली बार खुली योग की अकेडमी

    योग भारती हिमाचल संस्थापक श्रीनिवास ने फीता काटकर किया आगाज 

    चिकित्सा की दृष्टि से नेचरोपैथी, न्यूरोथैरेपी, पंचकर्मा, फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर की सुविधा मिलेगी 

    लडकियों को आत्मरक्षा और आत्मसुरक्षा के गुर सिखाये जाएंगे

    बददी / सचिन बैंसल :  हाउसिंग बोर्ड बददी स्थित हिमुडा काम्पलेक्स में किशोर योगा एकेडमी का शुभारंभ योग भारती संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति ने फीता काटकर किया । योग एकेडमी के संस्थापक डा.किशोर ठाकुर ने कहा कि उनका मकसद युवाओं को योग से जोडऩा है । उन्होंने कहा कि वह पिछले दस वर्षों से प्रदेश के सैकडों स्थानों पर हजारों शिविर आयोजित कर चुके हैं लेकिन प्रतियोगिता की तैयारी करवाने के लिए हमेशा ही कमी महसूस होती थी । इसलिए खेलो इंडिया, योग प्रतियोगिता और ओलम्पिक के लिए बच्चे तैयार करना उनका प्रमुख लक्ष्य है । उन्होंने कहा कि आजके युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है उन्हे जरूरत है सही प्लेटफार्म तैयार करने की जोकि किशोर योग एकेडमी में उपलब्ध करवाया जाएगा । उन्होंने कहा कि सामान्य योग कक्षायें सुबह 6 से 7 बजे और सांय 6 से 7 बजे लगेगी । बच्चों की विशेष योग कक्षा सायं 5 से 6 बजे तक संचालित की जाएगी । जिसमें योग, आसन के इलावा बुद्वि विकासक खेल, मुष्ठि प्रतियोगिता, दण्ड प्रतियोगिता, सूर्य नमस्कार, दण्ड बैठक, हैंड स्टैंड का अभ्यास विशेष तौर पर सिखाया जाएगा । इसके इलावा हर रविवार को किशोरी व्यक्तित्व विकास के लिए तरूणी शिविर आयोजित किए जाएंगे । जिसमें लडकियों को आत्मरक्षा और आत्मसुरक्षा के गुर सिखाये जाएंगे । इसी के साथ साथ सम्पूर्ण चिकित्सा की दृष्टि से नेचरोपैथी, न्यूरोथैरेपी, पंचकर्मा, फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर की सुविधा भी दी जाएगी।

    मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि योग युगों युगों से है और आगे भी रहेगा । जरूरत है तो केवल उसे अन्दर से प्रकट करने की । मुर्ति ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि मन, मुद्वि, शरीर, आत्मा का मिलन है । जब शरीर के यह सभी तत्व समता में रहते हैं तभी हमारा शरीर पूरी तरह से निरोग और स्वस्थ रहता है । उन्होंने कहा कि आज हर घर में बिमारी का आलम है और दूनियां के लोग दवाईयां खा-खाकर जीवन जी रहे हैं । लेकिन स्वस्थ फिर भी नहीं है । इसलिए पूर्ण स्वास्थ्य की गारन्टी केवल योग में है । उन्होंन सभी से आहवान करते हूए कहा कि कम से कम एक घन्टा अपने अथवा अपने शरीर के लिए दीजिए फिर आपका शरीर अंतिम श्वास तक आपका सुरक्षा चक्र बनकर काम करेगा । विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे योग भारती के प्रान्त सचिव रजत डोगरा ने कहा कि आज का दौर वैकल्पिक चिकित्सा पद्वति का है और दूनियां दुबारा से भारतीय पारम्परिक चिकित्सा पद्वतियों की ओर उम्मीद लगाकर बैठी है । उन्होंने संगठन द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे योग शिविरों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योग भारती द्वारा हर महीने 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सोलन में चलाये जा रहे हें जिसमें अनेक राज्यों के साधक स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं । इसके इलावा तीन दिवसीय और पांच दिवसीय शिविरों को आयोजन पदेश के अलग अलग स्थानों पर किया जाता है । इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति का राज्य कार्यकारीणि सदस्या शान्ता आर्य और पतंजलि योग समिति के बीबीएन प्रभारी देवेन्द्र सिंह नेगी ने भी अपने विचार रखे । मंच संचालन बीएससी कृषि अध्ययनरत्त छात्रा हर्षिता ठाकुर ने किया । हिमालय योग चिकित्सा एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के संस्थापक सदस्य रणेश राणा ने एकेडमी के लिए बददी के आस पास योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा देने के लिए बडा स्थान उपलब्ध करवाने की मांग प्रदेश सरकार से उठाने की मांग की ।

    यह रहे उपस्थित:

    इस अवसर पर  एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा, सुरेश बंसल, महेश कौशल, मनोज जैन, नरेश शर्मा, विकसा झा, वरयाम सिंह, अखिल मोहन अग्रवाल, यादव किशोर गौतक, शिव कुमार, कुलवीर आर्य, दीप कुमार आर्य, रोड सेफटी कलब अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, शिव कुमार खरूणी, रामलोक ठाकुर, बीआर वर्मा, दर्शन पाल, सत्या पांडे, राजेंद्र चौधरी, चिरंजीव ठाकुर, अनिल मलिक,  रामकरण, प्रदीप गुप्ता, प्रीतम सिंह, सुरेश शर्मा, दर्शन पाल, पूजा कौशल, द्धचा राणा, राजिन्द्र चौधरी, पंकज भंडारी, राजेश मित्तल, सुनील शर्मा, हरीराम धीमान, संजीव बस्सी, जसविन्द्र ठाकुर, महेन्द्र शर्मा, प्रशान्त कुमार,कपिल शर्मा, पिन्टू सिंह, राकेश चौहान आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

  • ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹਿੰਦੀ ਪੁਸਤਕ ਸੋਨਧਾਰਾ ਰਿਲੀਜ਼ 

    ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹਿੰਦੀ ਪੁਸਤਕ ਸੋਨਧਾਰਾ ਰਿਲੀਜ਼ 

    ਜਲੰਧਰ/ ਵਰੁਣ ਅਗਰਵਾਲ : ਮੇਹਰਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾਕਟਰ ਜਗਰੂਪ ਦੀ ਵਿਕਲਪਕ ਇਲਾਜ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇ ਉਪਰ ਲਿਖੀ ਹਿੰਦੀ ਪੁਸਤਕ ਸੋਨਧਾਰਾ ਨੂੰ ਦਯਾਨੰਦ ਆਯੁਰਵੈਦਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਖਚਾਖਚ ਭਰੇ ਕਾਨਫਰੰਸ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਸੇ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਪੁਸਤਕ ਸੋਨਧਾਰਾ ਵੀ ਆ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਪਾਠਕਾਂ ਵਲੋਂ ਬੇਹੱਦ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲਿਆ ਸੀ ।

    ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਜੁਆਇੰਟ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਆਯੁਰਵੈਦਾ, ਚੰਡੀਗੜ, ਪੰਜਾਬ, ਡਾ ਰਵੀ ਡੂਮਰਾ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਆਰੰਭ ਵਿੱਚ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਸੰਜੀਵ ਸੂਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੂੰ ਜੀ ਆਇਆਂ ਕਿਹਾ ਤੇ ਪੁਸਤਕ ਸੋਨਧਾਰਾ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ  ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪੁਸਤਕ ਸ਼ਿਵਾਂਬੂ ਕਲਪ ਵਿਧੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹੈ, ਜਿਸਦਾ ਆਯੁਰਵੈਦ ਵਿੱਚ ਵਰਣਨ ਹੈ । ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਡਾ. ਰਵੀ ਡੂਮਰਾ ਨੇ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਭਾਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਪੁਸਤਕ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਪੜਿਆ ਹੈ ਤੇ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕਲਮ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਇਕ ਬੇਹੱਦ ਗੰਭੀਰ ਅਤੇ ਘਟ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਵਿਸ਼ੇ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਰਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿਚ ਪਿਰੋ ਕੇ ਇਕ ਪ੍ਰੇਰਣਾਦਾਇਕ ਕਹਾਣੀ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਿਖਣਾ ਇਸ ਪੁਸਤਕ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਹੈ ।

    ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੰਜੀਵ ਸੂਦ ਅਤੇੇ ਹੋਰ ਮਹਿਮਾਨਾਂ ਨੇ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹਿੰਦੀ ਭਾਸ਼ਾ ਪੁਸਤਕ ਸੋਨਧਾਰਾ ਨੂੰ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ । ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਾਵਰ ਪੁਆਇੰਟ ਸਲਾਈਡਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਪੁਸਤਕ ਸੋਨਧਾਰਾ ਵਿਚਲੇ ਤਥਾਂ ਦੀ ਵਿਗਿਆਨਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਵਿਆਖਿਆ ਕੀਤੀ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਬੜੀ ਉਤਸੁਕਤਾ ਨਾਲ ਸੁਣਿਆ ਤੇ ਸਲਾਹਿਆ। 

    ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋ. ਪ੍ਰਭੂ ਦਯਾਲ ਅਤੇ ਨੀਮਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ. ਪਰਵਿੰਦਰ ਬਜਾਜ ਨੇ ਵੀ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ,  ਡਾ. ਅਨਿਲ ਨਾਗਰਥ, ਡਾ. ਅਸ਼ਵਨੀ, ਡਾ. ਵਿਕਾਸ ਸ਼ਰਮਾ, ਡਾ. ਸੰਜੇ ਬਾਂਸਲ, ਡਾ. ਸੁਮਨ ਏਰੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ । ਇਸ ਸਮੁੱਚੇ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਮੰਚ ਸੰਚਾਲਨ ਡਾ ਗਗਨ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਕੀਤਾ । ਇਸ ਪੁਸਤਕ ਨੂੰ ਈਗਲ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਛਾਪਿਆ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਦੀ ਕੀਮਤ 160 ਰੁਪਏ ਹੈ ।

  • जालंधर :कांग्रेस और अकाली दल के कई सरपंच व ब्लॉक कमेटी सदस्य आप पार्टी में शामिल

    जालंधर :कांग्रेस और अकाली दल के कई सरपंच व ब्लॉक कमेटी सदस्य आप पार्टी में शामिल

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव से पहले विपक्ष पार्टियों को आप पार्टी लगातार झटके दे रही है। वहीं आज शाहकोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 24 सरपंच और ब्लॉक कमेटी सदस्यों को आप पार्टी में शामिल करवाया।

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इन सभी का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि पार्टी के भीतर उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशी शुशील कुमार रिंकू को समाज के हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोगों के प्यार की बदौलत अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के हाथ मजबूत करके वह जालंधर से बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।

    मंत्री बैंस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शाहकोट हलके में अब तक 172 मौजूदा सरपंच और 12 मौजूदा और पूर्व ब्लॉक कमेटी सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं, जिससे पार्टी की स्थिति काफी मजबूत हुई है। बैंस के अनुसार जालंधर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से खुश हैं और वे आम आदमी पार्टी के पक्ष में फतवा वोट देकर राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की पुष्टि करेंगे।

  • बहू ने पीटे सास ससुर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    बहू ने पीटे सास ससुर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली की पंडोगा चौकी के अंतर्गत आते गांव भदसाली के एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी बहू ने उसके साथ व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे मेरी वहु (काल्पनिक नाम- सरोज) ने अपने (वेटे यानी मेरे पोते) को मारने का प्रयास किया तो मैंने अपनी वहु को ऐसा करने से मना किया। परंतु मेरी वहु मेरे साथ बहसबाजी करने लग पड़ी जिस पर मैं कमरे से बाहर निकल कर खेतो की तरफ जाने लगा तो मेरी वहू एकदम से भाग कर आई और मेरा रास्ता रोक कर मेरे साथ बहसबाजी करने लग पड़ी । परन्तु मैं फिर वहां से साईड़ होते हुए आगे निकल गया।

    वह फिर भी नहीं हटी और उसने मुझे पशुओं के वाड़े के पास दोबारा रोककर लकड़ी की छड़ी से मुझे मारने लगी, इसी वीच मेरी पत्नी जो कि खेतों की तरफ गई थी, खेतों से वापिस आई और हम दोनों के वीच खड़ी हो गई और मेरी पत्नी ने मेरी वहू से कहा कि तुम क्या कर रही हो यह तुम्हारा रिश्ते में ससुर लगता है परन्तु मेरी वहू ने हाथ में पकड़ी हुई छड़ी से मुझे मारा। जिससे मेरे नाक के पास चोट आई परन्तु मेरी पत्नी जो हम दोनों के वीच खड़ी थी, जो मुझे मेरी वहू से वचा रही थी, मुझे बचाते- बचाते बाएं हाथ में चोट आई है। इस संबंध में दंपति ने पंचायत प्रधान को बताया और पंचायत प्रधान उनको सीएचसी भदसाली लेकर पहुंचे। दोनों सास- ससुर का मेडिकल करवाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

  • जालंधर : कांग्रेसी नेता अवतार हैनरी का बेटा BJP में शामिल

    जालंधर : कांग्रेसी नेता अवतार हैनरी का बेटा BJP में शामिल

    जालंधर/वरुण/ हर्ष : लोकसभा उपचुनाव से पहले सियासी पार्टीयों में जोड़-तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं आज नार्थ से कांग्रेसी  दिग्गज नेता अवतार हैनरी का बेटा गुरजीत सिंह संघेड़ा भाजपा में शामिल हो गया है। गुरजीत सिंह संघेड़ा को भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पार्टी में ज्वाइन करवाया है। बता दें कि गुरजीत सिंह संघेडा ऑल इंडिया बस बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

  • बाहरी मजदूरों को झुग्गी झोपड़ी या किराए पर जमीन देने बालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई

    बाहरी मजदूरों को झुग्गी झोपड़ी या किराए पर जमीन देने बालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई

    हरोली पुलिस ने आगजनी व प्रवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर जारी किए नोटिस

    ऊना/ सुशील पंडित : किराये पर या अपनी जमीन पर बाहरी मजदूरों को झुग्गी झोंपड़ी वनाने के लिये जमीन देने वालों को अब हरोली पुलिस नियम का पाठ पढ़ाएगी। हरोली पुलिस ने हरोली, पंडोगा व टाहलीवाल एरिया मे झुग्गी झोपड़ी वना कर देने वाले जमीन मालिकों को नोटिस देने शुरू कर दिए हैं । इस इलाके मे करीब 20 से ज्यादा लोगो को नोटिस दिया गया है । हरोली पुलिस ने पहल करते हुए कहा कि अपनी जमीन बाहरी मजदूरों को झुग्गी वनाने हेतु देने पर कुछ नियम निर्धारित किए हैं जिनके तहत अब जमीन मालिक को बाहरी राज्यों के मजदूरों को अपनी जमीन पर ठहराने पर या जिन्होने अपनी जमीन पर सूखे घास व लकड़ी से बनी झुग्गियां वनाई हैं को तुरंत वहां से खाली करने व हटवाने के निर्देश दिए गए हैं । गर्मियों मे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है।  घटना होने पर सभी प्रशासन को जिम्मेवार ठहराने लगते है।

    हरोली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भूमि मालिकों को किराए पर देने के लिए टीनपोश गुमटी वनाने तथा हर गुमटी में करीब 8 फुट खाली स्थान रखने के निर्देश जारी किए है । साथ ही जिस भी बाहरी राज्य के व्यक्ति को रहने के लिये मालिक द्वारा स्थान दिया जाएगा। भूमि मालिक जिसको भी किराए पर रखेगा उसका पूरा नाम पता , आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र की कापी अपने पास रखेगा व उनका पुलिस थाना से सत्यापन करवाना भी सुनिश्चित करेगा । अगर भविष्य में निर्देशों का पालना करने में मालिक असमर्थ रहते हैं और कोई आगजनी की घटना, जिसमें किसी की जान या माल का नुकसान होता है तो मालिक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा व सख्त कानूनी कार्यवाही भी अमल मे लाई जाएगी।

  • पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में मिली जीत पर भाजपा में खुशी की लहर 

    पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में मिली जीत पर भाजपा में खुशी की लहर 

    कांग्रेस द्वारा जनता को दिए गए छलावे की पोल इस चुनाव में खुलकर सामने आई; भाजपा 

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी, एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार,प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा और भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा जनता को दिए गए छलावे की पोल इस चुनाव में खुलकर सामने आ गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह तो केवल मात्र ट्रेलर था, कांग्रेस को अभी पूरी पिक्चर 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगी।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में भंजाल जिला परिषद वार्ड की सीट भाजपा के सुशील कालिया ने जिस बड़े अंतर से जीती है, वह कांग्रेस सरकार और कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व दी गई 10 गारंटी की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि इस जिला परिषद सीट पर युवा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए जिला परिषद में कदम रखा था, जबकि उसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़कर गगरेट क्षेत्र से भारी जीत हासिल की, लेकिन महज 5 महीने के भीतर कांग्रेस जिस तरह औंधे मुंह गिरी है, उससे लोगों में कांग्रेस की विश्वसनीयता के पूरी तरह खत्म होने का प्रमाण मिलता है।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के खिलाफ हमेशा आधारहीन बयानबाजी करने वाले उपमुख्यमंत्री भी अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति बालीवाल की सीट भी नहीं जीत सके। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में हुए वार्ड पंचों के उपचुनावों में भी अधिकतर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार से जनता का मोहभंग हो रहा है। जबकि कांग्रेस के चुने हुए विधायक और हारे नकारे नेता कर्मचारियों और आम जनता को डराने धमकाने में लगे हैं।

  • लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी के सीनियर नेता वेद प्रकाश कोहली ने किया जन सभा का आयोजन

    लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी के सीनियर नेता वेद प्रकाश कोहली ने किया जन सभा का आयोजन

    जालंधर: लोक सभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार पर हर पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है। बीजेपी उमीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक़ में गुरु तेग बहादुर नगर एवेन्यू में भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता वेद प्रकाश कोहली के घर में एक जनसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान बीजेपी नेता सरबजीत मक्कड़ ने भी शिरकत की और सभा को संभोधित करते हुए मक्कड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को दोनों हाथों से लूट रही है। जनता ने देखा है कि इनके मंत्री भ्रष्टाचार के साथ साथ यौन शोषण में भी शामिल हैं और इन बातों का खुलासा जनता खुद करेगी।

    बीजेपी सरकार पंजाब में जनता को आने वाले दिनों में नया पंजाब देने की चाह में लगी हुई है और उम्मीद करती हैं कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी को सभी सीटें जिताकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे । इस सभा का आयोजन पंकज कोहली, रीना कोहली, सिंगर और रैपर तनुज कोहली (T-kay) द्वारा किया गया था। इस मौके पर बीजेपी उमीदवार इंदर इकबाल की पत्नी मनदीप कौर, राहुल जमवाल मंडल प्रधान बीजेपी, सुनील कोहली, नरेंद्र महेश्वरी ,वेद महेश्वरी, हंस पाल गिल, मंजीत सिंह गर्नुर, मनोचा, शिव सहगल, राजीव ढींगरा, राजन ओहरी, मदन भला, चंदन पाल पूरी, हरजोत सिंह, हरजीत सिंह और अन्य पार्टी वर्कर उपस्थित हुए।

  • BYJU’S को बड़ी राहत! ED की तलाशी में नहीं मिले सबूत

    BYJU’S को बड़ी राहत! ED की तलाशी में नहीं मिले सबूत

    नई दिल्ली : बायजू के परिसरों में हालिया तलाशी के बाद शुरुआती जांच में अब तक एडटेक कंपनी की तरफ से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन की बात सामने नहीं आई है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से बेंगलुरु में बायजू के परिसरों में की गई तलाशी और एकत्र की गई सामग्री में अभी तक कोई फेमा उल्लंघन का पता नहीं चला है।

    यह जांच अभी भी एक प्रारंभिक चरण में है और सूत्रों के अनुसार, बायजू ने इस जांच में ईडी का सहयोग किया। ईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बायजू की जांच जारी है और हम चल रही जांच पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

    कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था, हम अधिकारियों के साथ पूरी तरह से पारदर्शी रहे हैं और उनके द्वारा मांगी गई सभी जानकारी उन्हें दी है। हमें अपने संचालन की अखंडता में पूरा विश्वास है, और हम अनुपालन और नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।