Blog

  • आज का राशिफल, 26 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 26 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में पूरे रुचि बनाएं रखनी होगी और आपके अंदर अपने कामों को करने की जल्दबाजी रहेगी, जिससे आप कोई गलती कर बैठेंगे। परिवार में किसी मेहमान के आगमन होने से खुशियां बढ़ेंगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आप अपने माता को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका यदि कोई वाद-विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप एक लक्ष्य को बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े मसले आज सुलझ सकते हैं लेकिन आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है और आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आज दंड मिल सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप जीवनसाथी के लिए शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा और संतान भी आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है, लेकिन आप किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने करीबियों का आप भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई लड़ाई झगड़ा सकता है और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी।

    कर्क राशिफल। आज के दिन आपकी अध्ययन और अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी और आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाएंगे और आपको एक बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा। आप लव के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से जाने ना दें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती हैं। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी आज पूरी होती दिख रही है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और वह उन्हें विदेश से भी कोई ऑफर आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाना होगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण अपनी कुछ जिम्मेदारियों को पीछे छोड़ सकते हैं, जिससे बाद में आपको समस्या होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आप व्यवसाय के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, लेकिन आपके रुके हुए काम अवश्य पूरे होंगे और जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा और व्यापार में यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगों को यदि उनके अधिकारी कोई काम सौंपे, तो उन्हें उसे पूरा ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आप अपने घर किसी नए वाहन को भी लेकर आ सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा और मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता बढे़गी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मित्रों और सहकर्मियों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा और परिवार में यदि कोई वाद विवाद पर हो, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें। आर्थिक लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई कानून संबंधित खास काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी और आप मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और विद्यार्थियों ने यदि पहले किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और अपनी ऊर्जा को आप सही काम में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने मित्र द्वारा अच्छा ऑफर आ सकता है और व्यक्तिगत मामलों में आपकी पूरी रुचि बनी रहेगी। आपको परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मानसिक तनाव भी थोड़ा कम होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान भी रहेंगे और रक्त संबंधी रिश्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप किसी भी परिस्थिति में बुद्धि विवेक बनाए रखें, तभी आप उसे आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। जन कल्याण के कार्य पर पूरा ध्यान देंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि दिखेगी। सरकारी मामले को आप सावधानी से निपटाएं, नहीं तो उसमें आप कोई गलती कर सकते हैं।

  • लाल सिंगी में प्रवासियों की तीन झुंगियां जली

    लाल सिंगी में प्रवासियों की तीन झुंगियां जली

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना ऊना के अंतर्गत पुराना होशियारपुर रोड पर स्थित गांव लालसिंगी में करीब 3.40 बजे शाम प्रवासी मजदूरों की तीन झूंगियो में आग लग गई। इस आग से झूंगियों में रखा हुआ सारा सामान व एक प्लैटिना मोटरसाइकिल व एक साइकिल जल कर राख हो गया। गनीमत रही कि आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ इस आग में करीब 50,000रू का नुकसान बताया जा रहा है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। और अग्निशमन विभाग को इस बारे में कोई सूचना भी नहीं दी गई थी।

  • किसान नेपाली को तीन साल कठोर कारावास, 10 हजार रुपए जुर्माना की सजा

    किसान नेपाली को तीन साल कठोर कारावास, 10 हजार रुपए जुर्माना की सजा

    ऊना/सुशील पंडित : जिला के एसीआईएम ऊना के न्यायाधीश संदीप सिंह सिहाग की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए आरोपित किसान नेपाली पुत्र शधन बहादुर नेपाली गाँव और डाकघर बांगला तहसील और पीएस शांडी खरगा जिला अरगखाची नेपाल वर्तमान में हैप्पी ढाबा क्षेत्र तहसील और पीएस हरोली को धारा 326 के तहत तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। जबकि 10 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई हैं। जुर्माना अदा न करने पर छह माह के अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।

    शनिवार को जिला न्यायवादी सोहन सिंह कौंडल व सहायक जिला न्यायवादी मीनाशा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली सितंबर 2022 को आरोपित किसान नेपाली का हैप्पी ढाबा मालिक सुरेश एवं कर्मी सुनील के साथ दिन के समय उस समय तीखी बहस हुई जब आरोपित नशे में था। ढाबा मालिक सुरेश ने आरोपित किसान नेपाली को शांत करने के लिए और उसे अपने कमरे में जाकर आराम करने के लिए कहा। लेकिन आरोपित ढाबा छोड़ कर चला गया। हालांकि, वह रात के समय ढाबे पर वापस आ गया जब वह भारी नशे में था। फिर अचानक आरोपित ने सुनील (कार्यकर्ता) पर हमला करते हुए पेपर कटर से काटा और गंभीर चोटें आईं।

    घायल को हैप्पी ढाबा के मालिक नवीन कुमार नामक एक अन्य कर्मचारी से सूचना मिलने के बाद अस्पताल ले जाया गया। घायल को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने हैप्पी ढ़ाबा मालिक सुरेश की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल जसविंद्र सिंह ने की। इस केस की गहनता से जांच करने के बाद इसकी चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने अपना मामला साबित करने के लिए 9 गवाहों का परीक्षण कराया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय न्यायालय ने आरोपित किसान नेपाली को दोषी करार दिया।

  • छोटा हाथी और कार की भीषण टक्कर में 80 वर्षीय महिला की मौत, चार घायल 

    छोटा हाथी और कार की भीषण टक्कर में 80 वर्षीय महिला की मौत, चार घायल 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली थाना के अन्तर्गत आते रामपुर पुल के पास टैम्पो छोटा हाथी व कार की आमने सामने टक्कर में कार सवार 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई वह 4 अन्य घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक मुकेश कुमार(48) पुत्र सगली राम अपनी पत्नी अंजना(45) व माता रत्नीदेवी (80)के साथ कार संख्या(HP-72B-0820) में सवार होकर रामपुर पुल के पास से गुजर रहे थे। कि सामने से आ रहे टेंपो (छोटा हाथी) संख्या ( HP-80A-1688) की आमने सामने टक्कर हो गई। मुकेश कुमार व उनकी पत्नी अंजना को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है।

    वहीं टेंपो सवार अजय कुमार(23) पुत्र अवतार सिंह गांव बीटन ,विशाल(21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बढ़ेड़ा तहसील हरोली भी जख्मी हो गए जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। वहीं चैकअप में रत्नी देवी पत्नी सगली राम निवासी ललड़ी तहसील हरोली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  सभी घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है जबकि पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟ-ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 6 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟ-ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 6 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਦੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਤੇ ਐਸ.ਪੀ. ਵਿਸ਼ਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਇੰਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਸਬਡਵੀਜਨ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਵੱਲੋਂ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਥਾਣਾ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਦੇ ਅਧੀਨ ਹੋਈਆਂ 2 ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 6 ਦੋਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਮਿਤੀ 19.2.2023 ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਦੀਦਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੇ 13 ਲੱਖ 75 ਹਜਾਰ ਦੀ ਖੋਹ ਹੋਣ ਸਬੰਧੀ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰ.25 ਮਿਤੀ 19.02.2023 ਜੁਰਮ 379/ਬੀ(2),34-ਭ.ਦਸ ਥਾਣਾ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜੋ ਇਸ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਕੇ ਉਸ ਵਿੱਚ ਦੋਸੀਆਨ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਾਲਚੱਕ ਪਸੋਂ 11 ਲੱਖ 50 ਹਜਾਰ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਅਜੇ ਪੁੱਤਰ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਾਲਚੱਕ ਪਾਸੋਂ 45000 ਰੂਪੈ, ਗੁਰਜੰਟ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਾਲਚੱਕ ਪਾਸੋਂ 39500 ਰੂਪੈ ਅਤੇ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਦੀਦਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਲੋਨੀ ਫਤਾਹਪੁਰ ਕੋਲੋ ਇਕ ਗੱਡੀ ਮਹਿੰਦਰਾ ਪਿੱਕਅੱਪ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੀ। ਜੋ ਇਸ ਮੁਕੱਦਮਾ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 12 ਲੱਖ 34 ਹਜਾਰ 500 ਰੂਪੈ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਥੇ ਇਹ ਗੱਲ ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਮਹਿਕ ਫੂਡ ਕੰਪਨੀ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ 5-6 ਸਾਲ ਤੋਂ ਬਤੌਰ ਫਾਜਿਲਕਾ ਲੈ ਕੇ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸਦੀ ਨਗਦ ਰਕਮ 13,60,000 ਰੂਪੈ ਲੈ ਕੇ ਆਇਆ ਸੀ।ਜਿਸਨੇ ਆਪਣੇ ਚਾਚੇ ਦੇ ਲੜਕੇ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਰਲ ਕੇ ਇਹ ਪੈਸੇ ਖੁਰਦ ਬੁਰਦ ਕੀਤੇ ਸਨ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਪੈਸੇ ਉਸ ਪਾਸੋਂ ਨਾ-ਮਾਲੂਮ ਵਿਆਕਤੀਆਂ ਨੇ ਖੋਹ ਲਏ ਹਨ।ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਲਈ 5 ਵਿਆਕਤੀ ਗੁਰਜੰਟ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਾਲਚੱਕ, ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਅਜੇ ਪੁੱਤਰ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਾਲਚੱਕ,ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਾਲਚੱਕ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਾਲਚੱਕ ਅਤੇ ਗੋਰਾ ਵਾਸੀ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮਿਤੀ 17.02.2023 ਨੂੰ ਸੁਨੀਤਾ ਰਾਣੀ ਪਤਨੀ ਰਿਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਭਿਖੀਵਿੰਡ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਉਸਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ 8-9 ਲੱਖ ਨਗਦੀ ਅਤੇ ਸੋਨਾ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਸਬੰਧੀ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 24 ਮਿਤੀ 17.02.2023 ਜੁਰਮ 379/ਏ,457,380 ਭ.ਦਸ ਥਾਣਾ ਭਿਖੀਵਿੰਡ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀ ਰਾਹੁਲ ਪੁੱਤਰ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਭਿਖੀਵਿੰਡ ਕੋਲੋ 4000 ਰੁ: ਅਤੇ ਰਿੰਕੂ ਪੁੱਤਰ ਰਾਮ ਚੰਦ ਵਾਸੀ ਭਿਖੀਵਿੰਡ ਕੋਲੋਂ 55,050 ਰੁ: ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਇਸਦੇ ਇੰਕਸਾਫ ਪਰ 2 ਲੱਖ ਰੂਪੈ ਹੋਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਏ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸੁਖਰਾਜ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਇਸ ਚੋਰੀ ਵਿੱਚ ਨਾਲ ਸ਼ਾਮਲ ਸੀ,ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨਾ ਬਾਕੀ ਹੈ।ਜਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਲਈ ਰੇਡ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।ਇਥੇ ਇਹ ਗੱਲ ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਰਿੰਕੂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਭੂਆ ਦੇ ਘਰ ਹੀ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ।ਜੋ ਕਿ ਇਸ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਡਾਗ ਸਕਾਟ ਦਾ ਅਹਿਮ ਯੋਗਦਾਨ ਹੈ।

  • पंजाबः एक्शन में आए DGP Gourav Yadav, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः एक्शन में आए DGP Gourav Yadav, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप पंजाब को गैंगस्टर और नशे से मुक्त बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और सभी अधिकारियों को पेशेवर काम करने के निर्देश दिए। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने को कहा।

    पंजाब में सभी आठ रेंज आईजी/डीआईजी, 28 सीपी/एसएसपी, 117 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और 413 स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को संबोधित करते हुए डीजीपी ने संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ जमीनी स्तर पर कार्रवाई की समीक्षा की। विशेष डीजीपी आंतरिक सुरक्षा आरएन ढोके, विशेष डीजीपी सामुदायिक मामले विभाग और महिला मामले गुरप्रीत कौर देव और एडीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला अन्य वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों में शामिल थे, जिन्होंने बैठक में भाग लिया। इस तथ्य को स्वीकार करते हुए कि हाल के महीनों में पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों और नशों के खि़लाफ़ काफी अच्छे काम किए गए हैं, उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ़ निगरानी को और तेज़ करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

    डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों का दौरा करने और जनशक्ति और उपकरणों की जांच करने के अलावा नागरिकों के अनुकूल दृष्टिकोण के साथ जमीनी स्तर पर बुनियादी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जनशक्ति बढ़ाने के लिए जिलों में तैनात कुल पुलिस बल का कम से कम 50 प्रतिशत पुलिस थानों में तैनात किया जाए। उन्होंने सभी स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) को आम जनता के लिए अधिक सुलभ होने और नागरिकों के अनुकूल पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ संबंध बनाने का निर्देश दिया, साथ ही यह सुनिश्चित किया कि किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

    उन्होंने एसएचओ से कहा कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में खराब चरित्र की हिस्ट्रीशीट खोलें और जघन्य अपराधों की व्यक्तिगत रूप से जांच करें। डीजीपी ने राज्य से गैंगस्टर कल्चर और ड्रग्स को खत्म करने के लिए सभी सीपी/एसएसपी को विशेष इकाइयों के साथ मिलकर काम करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को जिला स्तर पर मासिक अपराध समीक्षा बैठक करने और पुलिस कर्मियों की शिकायतों को सुनने के लिए व्यवस्थित कमरे बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने उन्हें सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे बाजार, धार्मिक स्थल, निजी संपत्ति आदि में निगरानी के लिए अधिकतम सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा।

  • ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਕਾਰਨ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ

    ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਕਾਰਨ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਅਨਿਕੇਤ : ਟਾਡਾ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਤਲਾ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਕਾਰਨ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ  ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਇਕੱਤਰ ਕੀਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਿਛਲੇ 5-6 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਘਰੋਂ ਗਾਇਬ ਹੋਏ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਤਲਾ ਦੇ ਇਕ ਖੇਤ ਵਿਚੋਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਹੌਲਨਾਕ ਘਟਨਾ ਦਾ ਅੱਜ ਉਸ ਸਮੇਂ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਇਆ, ਜਦੋਂ ਇੱਕ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੇਣ ਵਾਸਤੇ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਕਿ ਆੜ ਵਿਚ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਨਸ਼ੇ ਵਾਲੀਆਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਰਿੰਜਾਂ ਸਮੇਤ ਪਈਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ। ਜਿਸ ਉਪਰੰਤ ਉਸ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਟਾਂਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ।

    ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਉਪਰੰਤ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਟਾਂਡਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਟਾਂਡਾ ਮਲਕੀਅਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਸਹਿਤ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਖਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਲਾਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਆਰੰਭ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਦਿਲਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਾਹਿਲ ਪੁੱਤਰ ਚਨਾ ਦੋਵੇਂ ਨਿਵਾਸੀ ਤਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਹੋਟਲਾ ਅਤੇ ਵਿਆਹਾਂ ਵਿੱਚ ਵੇਟਰ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਆਦੀ ਸਨ । 

    ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਉਪਰੰਤ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਵਾਰਸਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਇਥੇ ਵਰਨਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੌਤਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਜਦ ਕਿ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਹੋਣ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੋਰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਆਰੰਭ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। 

  • जालंधरः इस इलाके में थार सवार युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में थार सवार युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के जेल रोड से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक थार सवार युवती द्वारा सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया गया। बताया जा रहा है कि थार सवार युवती की स्विफ्ट गाड़ी के साथ टक्कर हो गई थी। जिसके बाद उक्त युवती द्वारा पीड़ित गाड़ी सवार को पैसों का रोब दिखाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गाड़ी सवार युवक की युवती के साथ काफी बहसबाजी हुई।

    दरअसल, जेल चौक पर तेज रफ्तार थार चालक महिला की टक्कर से स्विफ्ट गाड़ी का चालक का काफी नुकसान हो गया। इस मामले को लेकर युवक ने जब महिला से बात करने की कोशिश की तो महिला ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद वहां माहौल बिगड़ गया।

    वहीं, पीड़िता ने बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी साइड पर चल रहा था और अचानक थार सवार महिला ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी और जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की। वहीं थार सवार महिला ने बताया कि मेरी तरफ से कोई गलती नहीं है, मैं ठीक चल रही थी और मेरी तरफ से कोई गलती नहीं है। दोनों के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाकर ट्रैफिक को खुलवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • क्योरटेक कम्पनी में रक्तदान शिविर रविवार को

    क्योरटेक कम्पनी में रक्तदान शिविर रविवार को

    बददी/ सचिन बैंसल :  क्यूरेटेक ग्रुप व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर की ओर से स्व. प्रेम चंद सिंगला की याद में   रविवार  को  रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है । क्यूरटेक ग्रुप के  एमडी सुमीत सिंगला ने बताया कि रविवार को सुबह 9 से सांच चार बजे तक लगने वाला यह कैंप पीजीआई चंडीगढ़  और  रोटरी ब्लड बैंक  में रक्त की कमी को देखते हुए लगाया जा रहा है।  पीजीआई के आह्वान पर दो दिन के भीतर इस कैंप को लगाने का निर्णय लिया है।  उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि कैंप में बढ़-चढक़र भाग लें।

  • पंजाब से बड़ी खबरः युवक की उंगलियां काटने के मामले में गैंगस्टरों की पुलिस से मुठभेड़

    पंजाब से बड़ी खबरः युवक की उंगलियां काटने के मामले में गैंगस्टरों की पुलिस से मुठभेड़

    मोहाली/प्रवेशः शहर में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एक युवक की बड़ी ही बेरहमी के साथ हाथ की उंगलियां काट दी गई थी। इस वीडियो पर कई राजनीतिक/प्रशासनिक/जनता द्वारा ट्वीट कर सरकार पर निशाने साधे है। जिसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आ गई। मोहाली पुलिस द्वारा इस मामले में आज संभू बॉर्डर पर कथित आरोपियों का एनकाउंटर करने का मामला सामने आया है।

    प्राप्त सूत्रों के अनुसार एनकाउंटर के दौरान आरोपियों द्वारा जवाबी फायरिंग भी की गई। बताया जा रहा है कि भूपी राणा गैंग से संबंधित गैंगस्टर्स थे। पुलिस को सूचना मिली थी गैंग के लोग वहां घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया जवाब में उन्होंने गोलियां चलाने की कोशिश की। लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के साथियों पर गोलियां चलाकर उन्हें घायल कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक की टांग में गोली लगी है। जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया है। घायल युवक का इलाज फेज 6 के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले एसएसपी प्रेस वार्ता कर सकते है। उंगलियां काटने के मामले में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरी और साथी तरुण को काबू किया गया है।

    मुठभेड़ की सारी घटना टोल प्लाजा की सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला मोहाली के साथ लगते गांव बड माजरा का है जहां मोहाली निवासी एक युवक हरदीप सिंह उर्फ राजू की दिनदहाड़े सरेआम हाथों की उंगलियां काट दी गई । जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो वायरल होते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया और मोहाली पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्तियों पर अलग-अलग संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी। जिसके चलते पुलिस द्वारा ये बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।