Blog

  • कैलाश खेर सांस्कृतिक कार्यक्रम “सेवा संकल्प उत्सव” में करेंगे लाइव परफॉर्म

    कैलाश खेर सांस्कृतिक कार्यक्रम “सेवा संकल्प उत्सव” में करेंगे लाइव परफॉर्म

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले के गगरेट विधानसभा में रविवार 16 अक्टूबर 2022 को पद्मश्री से अलंकृत लोकप्रिय गायक कैलाश खेर पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम “सेवा संकल्प उत्सव” में लाइव परफॉर्म करने आ रहे हैं। ये कार्यक्रम कलरूहि के अमर पैलेस में आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा “शिक्षा में शक्ति” के मंच से जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने 12 अक्टूबर को दौलतपुर के मन्नत पैलेस में की। जहां “युवा शक्ति पराक्राम” द्वारा आयोजित शिक्षा में शक्ति अभियान के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही थी। कार्यक्रम के अंत में जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने “ग्रेट गगरेट” विजन के तहत आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम “सेवा संकल्प उत्सव” का ऐलान करते हुए कहा कि इसके पहले संस्करण में गगरेट की धरती पर पद्मश्री से सम्मानित लोकप्रिय गायक कैलाश खेर पधारेंगे। 
    युवा शक्ति पराक्रम संस्था के संस्थापक चैतन्य शर्मा का मानना है कि गगरेट के विकास के लिए कई कार्यक्रम चल रहे हैं। जिसमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए एम्बुलेंस, अच्छी शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट और खेलों को बढ़ावा देने के लिए मैदानों का समतलीकरण, जिम और स्पोर्ट्स किट बांटने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन “ग्रेट गगरेट” का विजन बड़ा कैनवास है, जो गगरेट के समावेशी विकास की नींव साबित होगा। सेवा संकल्प उत्सव में चैतन्य शर्मा ने गगरेट के सभी निवासियों को आने का न्यौता दिया है, जिससे ये कार्यक्रम बड़े स्तर पर बड़ा संदेश देने का काम करे। साथ ही गगरेट को ग्रेट बनाने की ओर पहला कदम साबित हो।
  • पंजाबः स्कूलों में मिड-डे-मील को लेकर जारी हुए निर्देश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई 

    पंजाबः स्कूलों में मिड-डे-मील को लेकर जारी हुए निर्देश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई 

    चंडीगढ़ः मिड-डे-मील सोसाइटी पंजाब की ओर से मिड-डे-मील को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी किए है। दरअसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के लिए विभाग द्वारा मोबाइल ऐप तैयार की गई है। इसी को लेकर सरकार ने स्कूलों को निर्देश जारी किए है। आज मिड-डे-मील सोसाइटी पंजाब द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (एलीमेंट्री शिक्षा) को विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि राज्य के सभी स्कूलों द्वारा हर रोज स्कूल में बनाए गए मिड डे मील के संबंध में मोबाइल ऐप पर डाटा फिल किया जाए, ताकि पूरे राज्य का यह डाटा मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन नई दिल्ली के पोर्टल पर अपडेट किया जा सके। स्कूल प्रमुखों द्वारा रोजाना मोबाइल एप पर डाटा भरा जाएगा।

    अगर किसी स्कूल प्रमुख द्वारा इस ऐप पर डाटा भरने में देरी की जाती है, तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए केस मुख्य कार्यालय को भेज दिया जाएगा। बता दें कि राज्य भर के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों को मिड-डे-मील के रूप में दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाया जाता है।

    इसके लिए शिक्षा विभाग की मिड-डे-मील सोसाइटी द्वारा स्कूलों को कुकिंग कास्ट के साथ-साथ अनाज भी उपलब्ध करवाया जाता है, जिसका ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के लिए विभाग द्वारा मोबाइल ऐप तैयार की गई है। लेकिन देखने में आया है कि विभिन्न स्कूलों द्वारा समय पर इस मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा अपडेट नहीं किया जाता। इसी को लेकर विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए है।

  • पंजाबः आज बंद रहेगा हाईकोर्ट में कामकाज, किया छुट्टी का ऐलान !, जाने मामला

    पंजाबः आज बंद रहेगा हाईकोर्ट में कामकाज, किया छुट्टी का ऐलान !, जाने मामला

    चंडीगढ़ : अगर आप भी काम के सिलसिले में हाईकोर्ट जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। हाईकोर्ट में 13 अक्तूबर लोकल छुट्टी का ऐलान किया है। यह ऐलान चीफ जस्टिस की तरफ किया गया है। दरअसल, 29 अक्तूबर शनिवार को जो छुट्टी होनी थी, उसे वर्किंग डे रखा गया है। इस संबंध में चीफ जस्टिस की तरफ से एक नोटिस जारी करते हुए सूचित किया गया है कि आज यानी 13 अक्तूबर को हाईकोर्ट में कामकाज बंद रहेगा और इस छुट्टी की जगह 29 अक्टूबर को महीने के चौथे शनिवार को होने वाला अवकाश रद्द कर दिया गया है। 29 अक्तूबर को कामकाज जारी रहेगा। देखें नोटिस की कॉपी…

  • जालंधरः मंगी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में पुलिस ने की छापेमारी, एक व्यक्ति को किया राउंडअप, जाने मामला

    जालंधरः मंगी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में पुलिस ने की छापेमारी, एक व्यक्ति को किया राउंडअप, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः महानगर के बस्ती दानिशमंदा से बड़ी ख़बर सामने आई है। थाना पांच के एएसआई सतपाल ने दानिशमंदा मेन रोड मंगी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में रेड की है। दरअसल, मंगी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ हैंडीकैप दंपति सुमन पत्नी रविंदर कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। दंपति सुमन पत्नी रविंदर कुमार निवासी मकान नंबर 413 कृष्णा नगर ने मंगी और उसके साथियों पर लाखों रुपए की ठगी के आरोप लगाए है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने बद्री कॉलोनी में 15 लाख रुपए की मंगी से कोठी खरीदी थी।

    जिसके लिए उन्होंने मंगी को कोठी के सारे पैसे भी दे दिए हैं, लेकिन मंगी उन्हें कोठी का कब्जा नहीं दे रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वह कोठी का कब्जा मंगी से मांगने गए तो उसने उल्टा उन पर 3.5 लाख रुपए के करीब की देनदारी निकाल दी। दंपति ने कहा कि वह जब उनसे कोठी की चाबी मांगने जाते हैं तो वे उन्हें जान से मारने की धमकियां देता है।

    इसलिए आज उन्होंने थाने में मंगी और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और कहा कि मंगी और उसके साथियों से उन्हें जान का खतरा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने मंगी प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में रेड करके एक युवक को राउंडअप किया है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर मंगी का कहना है कि सुमन और उसके पति ने उन पर जो भी आरोप लगाए हैं वह निराधार है। एएसआई सतपाल का कहना है कि वे इस मामले में जांच कर रहे हैं।

  • वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में लगभग 32.47 करोड रूपये के किए लोकार्पण व शिलान्यास

    वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में लगभग 32.47 करोड रूपये के किए लोकार्पण व शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज 19.52 करोड़ रूपये से निर्मित मिनी सचिवालय बंगाणा, 6.13 करोड़ रूपये से ब्लाॅक कार्यालय भवन बंगाणा, 61.25 लाख रूपये से नलकूप सिंचाई परियोजना ख्वाजा, 59.37 लाख रूपये से डोहगी उठाऊ सिंचाई परियोजना, 72.25 लाख रूपये से नलकूप सिंचाई परियोजना घंडावल व किसान प्रशिक्षण केंद्र बंगाणा का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विस की इन सभी सिंचाई परियोजनाओं से 52.62 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी जिसके तहत इलाके के 163 परिवार लाभान्वित होंगे।
    इसके अलावा 30 लाख रूपये से बने उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बंगाणा के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण के साथ-साथ 52 लाख रूपये से बनने वाले पशुपालन प्रशिक्षण भवन बंगाणा व 4 करोड़ रूपये से बनने वाले पंचायत समिति शाॅपिंग कम्पलैक्स का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा डेयरी फार्म, मुर्गी पालन, बकरी पालन व सूअर पालन से जुड़े पशु पालकों को संयुक्त पशु पालन कार्यक्रम के तहत 26 लाभार्थियों को 78 लाख रूपये के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
    इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लगभग 4 करोड़ रूपये से निर्मित डंगोली, कोटला अप्पर  अजनोली-कोटला उठाऊ पेयजल योजना का भी शुभारंभ किया।  इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, डीएफओ मृत्युंजय माधव, निदेशक कांगड़ा बैंक प्रीतम डढवाल, उप निदेशक पशु पालन डाॅ जय सिंह सेन, एक्सिन आईपीएच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • जालंधरः दुकानदारों ने उड़ाई निगम की धज्जियां, तोड़ी सील, फाड़े नोटिस, अब FIR की कवायद हुई शुरू

    जालंधरः दुकानदारों ने उड़ाई निगम की धज्जियां, तोड़ी सील, फाड़े नोटिस, अब FIR की कवायद हुई शुरू

    जालंधर/वरुणः महानगर ने निगम ने सख्ती दिखाते हुए प्रतापबाग में अवैध दुकानों को सील किया था। लेकिन प्रशासन की धज्जियां उड़ाते हुए उक्त दुकानदारों ने सील तोड़कर दुकानों को फिर से खोल लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही निगम की की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने देर रात SCF(शॉप कम फ्लैट) में 3 दुकानों को ताला लगाकर सील किया था।

    निगम अधिकारियों ने दुकानों पर बाकायदा नोटिस भी लगाया था। लेकिन इसके बावजूद आज दुकानदारों ने नोटिस को फाड़कर और सील को तोड़कर फिर से दुकानों को खोल लिया है। इस मामले को लेकर जब नगर निगम के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी दोपहर में पता चला है कि दुकानों से सील तोड़ दी गई हैं और नोटिस फाड़ दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा उक्त दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली थी कि प्रताप बाग में जिन 3 दुकानों को सील किया था, उनकी सील तोड़ कर दुकानें खोल ली गई हैं। दोनों ​​अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने दुकान पर जाकर मौका भी देखा।

    मौका देखने के बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत ने मामले को लेकर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि तीनों दुकानदारों ने गैर कानूनी तरीके से कंस्ट्रक्शन की हुई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया गया था। दोबारा फिर से कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए दुकानों को सील किया जाएगा और कानून अपने हाथ में लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

  • शर्मनाकः बहू से शारीरिक संबंध बनाने मे नाकाम ससुर ने उठाया खतरनाक कदम 

    शर्मनाकः बहू से शारीरिक संबंध बनाने मे नाकाम ससुर ने उठाया खतरनाक कदम 

    पाकिस्तानः गुजरात के ईलका नवां कैरे गुजरबाढ़ी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ईलका नवां कैरे गुजरबाढ़ी में ससुर ने अपनी बहू से संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें नाकाम रहा। जिसके बाद ससुर ने अपने बेटे, पुत्रवधु तथा तीन नाबालिग बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी पांचों की हत्या करने के बाद फरार होने मे सफल हो गया। सीमापार सूत्रों के अनुसार मृत्का नबीला के पिता खान अब्बदुल्ला ने आज सुबह पुलिस को बताया कि उसकी बेटी नबीला कुछ दिनों से हमे शिकायत कर रही थी कि उसका ससुर उस्मान गनी उसके पति फहरान की गैर हाजरी मे उससे शरीरक संबंध बनाने के लिए जोर डाल रहा है।

    जिस पर हमने ही नबीला को सुझाव दिया था कि इस संबंधी शिकायत वह अपने पति फरहान को करे। इस संबंधी नबीला ने मंगलवार सुबह अपने पति फरहान को सारी जानकारी दी। जिस पर फरहान ने इस मामले संबंधी जब बात अपने पिता उस्मान गनी से की तो घर मे काफी हंगामा मचा तथा ससुर ने नबीला पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। दोनो बाप बेटे के झगड़े के बाद उस्मान गनी घर से चला गया। खान अब्बदुला ने बताया कि उसकी बेटी नबीला ने मंगलवार घर मे हुए विवाद संबंधी हमें मंगलवार दोपहर को सारी जानकारी दी थी। 

    खान अब्बदुला ने बताया कि देर रात नबीला के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने हमें सूचित किया कि उस्मान गनी ने आपकी बेटी नबीला(25)उसके पति फरहान(29)तीनों बच्चों अब्बदुल गनी(12)साधना(10)तथा रोहेल(8)की गोली मार कर हत्या कर दी है तथा सभी कर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस को देर रात ही सूचित कर दिया गया था,पंरतु पुलिस आज बुधवार सुबह आई तथा सभी शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी ससुर की तालाश कर रही है।

  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की ऊना रैली की तैयारियों की समीक्षा की

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की ऊना रैली की तैयारियों की समीक्षा की

    ऊना/ सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम का दौरा कर 13 अक्तूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह राज्य का 9वां दौरा है, जो राज्य और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के इन दौरों से शायद हैरान-परेशान हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का राज्य से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना प्रवास के दौरान 128 करोड़ रुपये की लागत केे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन करेंगे और जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग फार्मा पार्क की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना रेलवे स्टेशन से नई रेल सेवा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 
    इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ऊना रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री इस रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत ऐतिहासिक चंबा चौगान में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में करवाचौथ पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

    हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में करवाचौथ पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य नरेश सैनी ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर फैशन डिजाईन, कम्प्यूटर व कटिंग टेलरिंग एवं ड्रैस मेकिंग की छात्राओं व हिमोत्कर्ष महिला मंच की सदस्यों ने मेहंदी के सुंदर-सुंदर डिजाईन बनाए। प्राचार्य नरेश सैनी ने महिलाओं को करवाचौथ पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि करवाचौथ पर्व महिलाओं के लिए खास रहता है। इस पर्व का महिलाओं को साल भर इंतजार रहता है। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच की प्रधान दीपशिखा कौशल, रंजना जसवाल, कमला कंवर, अनिति सूद, रमा कंवर, मनीषि ठाकुर, मीना ठाकुर, नेहा पटियाल, रंजू, निशा व अन्य छात्राएं उपस्थित रही। 
  • पंजाबः STF Police ने 15 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

    पंजाबः STF Police ने 15 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसटीएफ पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन पकड़ी है। एसटीएफ लुधियाना रेंज ने 2.936 किलो ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को भी नामजद किया गया है, जो आरोपी के करीबी रिश्तेदार हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर मॉडल टाउन क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान जब दोपहिया वाहन चालक को रोका गया और तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 किलो 936 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोगा निवासी पलविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी चंडीगढ़, मोहाली से हेरोइन लाकर लुधियाना और उसके आसपास के इलाकों में बेचता था।

    उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अपनी बहन और पत्नी से यह नशा सप्लाई करवाता था। जिसके चलते ये दोनों इस मामले में नामजद हो चुके हैं और अब तक ये इस मामले में किंगपिन रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।