Blog

  • पंजाबः ट्रक यूनियन में हुई झड़प, कई लोगों ने संचालक पर किया हमला

    पंजाबः ट्रक यूनियन में हुई झड़प, कई लोगों ने संचालक पर किया हमला

    बठिंडाः ट्रक यूनियन बठिंडा में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पैसे मांगने पर आधा दर्जन लोगों ने ट्रक संचालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक अजय पुरी ने बताया कि ट्रक यूनियन में सरकारी अदायगी जमा राशि करवाई गई थी। जिसमें उसके हिस्से की राशि भी शामिल थी। जब उसने जरूरत के हिसाब से पैसे मांगे तो मौजूद आधा दर्जन से अधिक बाहरी लोगों ने उस पर हमला कर दिया और जिस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया।

    उन्होंने कहा कि ट्रक यूनियन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है। जो गुंडागर्दी कर रहे हैं, जब कोई पैसे मांगता है तो उसके साथ मारपीट करते हैं। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • जालंधर के बाद होशियारपुर में दोहते ने दोस्तों संग मिलकर की बुजुर्ग की हत्या

    जालंधर के बाद होशियारपुर में दोहते ने दोस्तों संग मिलकर की बुजुर्ग की हत्या

    होशियारपुरः जालंधर के देहात में दोहते द्वारा नानी की हत्या के बाद अब होशियापुर से  हत्या का मामला सामने आया है। थाना बुलोवाल गांव खानपुर थिआड़ा में रिश्ते में लगते दोहते ने दोस्तों संग मिलकर बुजुर्ग महिला का कत्ल कर दिया है। पुलिस ने दोस्तों समेत युवक पर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें गांव खानपुर थिआड़ा से सूचना मिली कि गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है, जिसके चलते वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    डीएसपी ने बताया कि बुजुर्ग महिला की पहचान ज्ञान कौर (65) पत्नी आत्मा राम के रूप में हुई है। घर में महिला का शव फर्श पर पड़ा था। जांच के दौरान पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। घर का फर्नीचर भी बिखरा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या लूट के इरादे से की गई है।

    पुलिस के मुताबिक यह हत्या मृतक ज्ञान कौर के रिश्ते में लगते दोहते मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मणि ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किया था। जिसके चलते आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मनप्रीत अभी फरार है लेकिन इस मामले में कुछ लोगों को राउंडअप किया गया है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस के मुताबिक शव का आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

  • पुलिस के हेड कांस्टेबल लगाई खुद को आग

    पुलिस के हेड कांस्टेबल लगाई खुद को आग

    नई दिल्लीः विजय चौक के पास दिल्ली पुलिस के एक जवान ने खुद को आग लगा ली। बताया जाता है कि हेड कांस्टेबल कुलदीप ने खुद आग लगाई थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया और इसके बाद घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुलदीप मानसिक तौर पर थोड़ा डिस्टर्ब है।

    आग लगाने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हवलदार के गले और सीने पर जलने के निशान मिले हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

  • जालंधरः ESI Hospital में डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः ESI Hospital में डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के ESI अस्पताल से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह डॉक्टर द्वारा मरीज की पिटाई करने के आरोप लगे है। मामले की जानकारी देते हुए अमन कुमार ने बताया कि बेटी का इलाज पिम्स अस्पताल में चल रहा है। जिसके चलते आज ESI अस्पताल के डॉक्टर से जब उन बिलो पर दस्तखत करने के लिए कहा गया तो वो बहस करने लगे। उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा नाम चुलबुल है।

    अमन का आरोप है कि इसके बाद मरीज के पिता के साथ पहले बहस बाजी की गई। जिसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसे देख वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उस व्यक्ति को डॉक्टर के हाथों से छुड़वाया। इस मामले को लेकर उक्त डॉक्टर हरिपाल सिंह  के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मेरे पास कुछ कागजों पर दस्तखत करवाने आया था।

    जो कि मैंने कर दिए है। वहीं ईएसआई के एसएमओ हरदेव सिंह ने बताया कि मेरे पास सुबह उनके पास एक मामला सामने आया था। जिसके बाद जब हमारे सीनियर अधिकारी आएंगे उनके ध्यान में यह मामला लाया जाएगा और जो भी बनती करवाई होगी वह की जाएगी। 

  • पंजाबः MBA के छात्र ने की जीवन लीला समाप्त

    पंजाबः MBA के छात्र ने की जीवन लीला समाप्त

    बठिंडाः शहर के महिमा सरजा गांव से दुखःद खबर सामने आई है। जहां एमबीए के छात्र ने सुसाइड कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। छात्र की पहचान सुखवंत सिंह के रूप में हुई है, जो महिमा सरजा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

    बठिंडा के अजीत रोड की गली नंबर-9 से सटे पार्क में बुधवार सुबह सुखवंत बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उसके पास जहर के पाउच का पैकेट भी पड़ा था। समाजसेवी संस्था के लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए। पूछने पर युवक ने बताया कि उसने जहर निगला है। अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान उसके पास मौजूद आईडी कार्ड से पता लगी। मृतक एमबीए का स्टूडेंट सुखवंत सिंह है, जो IELTS की कोचिंग भी ले रहा था। जिसके बाद सुखवंत सिंह की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। फिलहाल तक सुखवंत सिंह के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग सका है।

  • पंजाबः स्ट्रीट लाइट घोटाले में कैप्टन संधू को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला 

    पंजाबः स्ट्रीट लाइट घोटाले में कैप्टन संधू को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला 

    सिंधवा बेट: पंचायत समिति सिधवां बेट के अंतर्गत विभिन्न गांवों में स्ट्रीट लाइट घोटाले में कैप्टन संदीप संधू को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दरअसल, विधानसभा हलका दाखा के कांग्रेस प्रभारी कैप्टन संदीप संधू को स्ट्रीट लाइटों के घोटाले में विजिलेंस विभाग ने नामजद कर उन पर केस दर्ज किया था।

    इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट के इस फैसले से जहां कैप्टन संदीप संधू को बड़ी राहत मिली है, वहीं हलके के कांग्रेसियों द्वारा भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया जा रहा है और वर्करों में भी खुशी पाई जा रही है।

  • ASI की तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, देखें तस्वीरें

    ASI की तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, देखें तस्वीरें

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में मंगलवार को दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की एक निजी कार ने छह वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना मध्‍य रात्र‍ि 12.30 बजे की बताई गई है। हादसे में एक पीसीआर वैन समेत कुल छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेड लाइट पर खड़े वाहनों को टक्कर मारने वाली कार पुलिस की थी। हादसे में कार सवार एएसआई को भी चोटें आई हैं।

    तेज रफ्तार कार चला रहे एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से संबंधित अब तक अस्पतालों से तीन मेडिको-लीगल मामले प्राप्त हुए हैं और कोई भी चोट गंभीर प्रकृति की नहीं है।

    पुलिस ने एक बयान में बताया कि मंगलवार रात द्वारका मोड़ इलाके में एक लाल बत्ती पर एक पीसीआर वैन सहित छह वाहनों को टक्कर मारने के लिए बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दुर्घटना के समय वह अपनी निजी कार में यात्रा कर रहे थे। एएसआई समेत सभी चार लोगों को चोटें आई हैं।

  • बाजार, मॉल को जल्दी बंद करने के दिए आदेश, जानें पूरा मामला 

    बाजार, मॉल को जल्दी बंद करने के दिए आदेश, जानें पूरा मामला 

    नई दिल्ली: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने मंगलवार को ऊर्जा बचाने की योजना के तहत विभिन्न उपायों की घोषणा की, जिनमें बाजारों और मैरिज हॉल को जल्दी बंद किया जाना शामिल है। सरकार अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के प्रयास कर रही है। कैबिनेट ने ऊर्जा बचाने और आयातित तेल पर निर्भरता कम करने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण योजना को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को बताया कि कि बाजार रात 8.30 बजे बंद हो जाएंगे, जबकि मैरिज हॉल 10.00 बजे बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे 60 अरब रुपये बच सकेंगे।

    उन्होंने विभिन्न उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि एक फरवरी से पारंपरिक बल्बों का उत्पादन बंद कर दिया जाएगा, वहीं अधिक बिजली की खपत करने वाले पंखों का उत्पादन जुलाई से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन उपायों से 22 अरब रुपये बचाने में मदद मिलेगी। 

    उन्होंने कहा, “कैबिनेट की बैठक में आज कोई रोशनी नहीं की गई थी। यह बैठक खिली धूप में आयोजित की गई थी।” उन्होंने कहा कि यह देश के अनुसरण के लिए एक उदाहरण है। आसिफ ने बताया कि कैबिनेट ने सरकारी विभागों द्वारा खपत की जाने वाली बिजली में 30 प्रतिशत बचत करने की योजना बनाई है, जिससे 62 अरब रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा कि ईंधन के आयात में कटौती के लिए इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश की जाएंगी। उन्होंने कहा, “बिजली बचाने की योजना तुरंत लागू हो गई है और कैबिनेट इस पर नजर रखेगी।”

  • पंजाबः फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी काबू, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा 

    पंजाबः फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी काबू, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा 

    चंडीगढ़ः पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने 2 आरोपियों काे गिरफ्तार किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये फर्जी गैंगस्टर मोहाली के बड़े-बड़े रसूखदार और बिजनेसमैन से करोड़ों की रंगदारी मांग रहे थे। उन्हाेंने फाेन करके कह कि हम लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के गैंग से बोल रहे हैं। हमें एक करोड रुपए चाहिए, नहीं तो जान से जाओगे।

    इसके बाद स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के पास मामला पहुंचा और इस केस में एफआईआर दर्ज कि गई। पुलिस ने जब आरोपियों को ट्रैक करके पकड़ा, तो कहानी कुछ ओर ही निकली। दोनों आरोपी में से 1 आरोपी चंडीगढ़ के मलोया कॉलोनी का रहने वाला एक नौजवान है और दूसरा आनंदपुर साहिब का रहने वाला उसका दोस्त हैं।

    दोनों के नाम मनदीप और सूरज बताए जा रहे हैं जो कि आईटी टेक्निकल कर एसी इंजीनियर का काम करते हैं। दाेनाें ने ही फर्जी गैंगस्टर बनके पैसाें की मांग कर रहे थे। कोर्ट ने दोनों ही आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया हैं।

  • महंगाई का झटका : गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स हुए महंगे 

    महंगाई का झटका : गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स हुए महंगे 

    नई दिल्ली: लोगों को लगातार महंगी गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के बढ़ते दाम से जूझना पड़ रहा है. आज एक बार फिर सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। दरअसल, आज गुजरात गैस ने सीएनजी और पीएनजी के दाम में 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है। ये बढ़े हुए दाम गुजरात में लागू हो गए हैं।

    अब गुजरात गैस की 1 किलो सीएनजी के लिए ग्राहकों को 78.52 रुपये देने होंगे. वहीं, पीएनजी का दाम 50.43 रुपये एससीएम तक पहुंच गए हैं। दोनों ही गैसों में 5 फीसदी का इजाफा किया गया है। गुजरात गैस ने दूसरी ओर इंडस्ट्रियल गैस की कीमतों में 7 रुपये प्रति एससीएम की कटौती कर दी है।

    पूरे देश में महंगी हुई थी रसोई गैस

    अभी पिछले ही महीने देश भर में कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया गया था। हालांकि, इसका असर घरेलू रसोई गैस पर नहीं पड़ा था। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगातार तेजी का मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र में उठा था। तब सरकार की ओर से पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा था कि गैस की कीमतें कई आधार पर तय होती हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार ने इसको काबू में रखने के लिए कई कदम उठाए हैं।