Blog

  • जालंधर में दिन-दिहाड़े चोरी, सोने के गहने और नकदी लेकर चोर हुए फरार

    जालंधर में दिन-दिहाड़े चोरी, सोने के गहने और नकदी लेकर चोर हुए फरार

    जालंधर (हर्ष)। थाना नं: 3 के अंतर्गत पड़ते रिहायशी इलाका पुरियां मोहल्ले में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए घर के मालिक अभिनभ सहगल ने बताया कि वह अपने स्कूल गया हुआ था। जब अभिनभ सहगल ने अपने घर का ताला खोलकर घर के अंदर गया तभी चोर अभिनभ सहगल को धक्का मारकर फरार होगा। 

    जब उसने अपनी अलमारी में देख तो पर्स से करीब 50 हजार रुपये, एक सोने का कड़ा, एक सोने की वालियां गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

  • कल से इनकम टैक्‍स के नियम में हो रहा बड़ा बदलाव….

    कल से इनकम टैक्‍स के नियम में हो रहा बड़ा बदलाव….

    नई दिल्ली। अगर आप भी बैंक ये पोस्ट ऑफिस से जुड़े बड़े ट्रांजैक्शन करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें. कल से इनकम टैक्स विभाग एक बड़े नियम में बदलाव कर रहा है. अब नए नियमों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी एक वित्त वर्ष में बैंक या पोस्ट ऑफिस में 20 लाख रुपये या इससे ज्यादा की नकदी जमा करता है तो उसे अनिवार्य रूप से पैन और आधार जमा करना होगा. 

    इनकम टैक्स रूल्स, 2022 के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने नए नियम जारी कर दिए हैं, जो कल यानी 26 मई से लागू हो रहे हैं. हालांकि इस नियम को नोटिफाई कर दिया गया है.

    जानिए कब जरूरी होगा PAN-Aadhaar
    – एक वित्त वर्ष में एक या एक से ज्यादा खाते में अगर कोई 20 लाख रुपये कैश जमा करता है तो उसे पैन-आधार जमा करना होगा.
    – एक वित्त वर्ष में किसी बैंकिंग कंपनी या को-ऑपरेटिव बैंक या पोस्ट ऑफिस में किसी एक या एक से ज्यादा अकाउंट से 20 लाख रुपये निकालने पर भी पैन आधार का लिंक होन जरूरी होगा. 
    – बैंकिंग कंपनी, को-ऑपरेटिव बैंक या पोस्ट ऑफिस में करंट अकाउंट या कैश क्रेडिट अकाउंट खोलने पर भी पैन-आधार देना होगा.
    – अगर कोई करंट अकाउंट खोलता है तो उसके लिए भी Pan Card अनिवार्य होगा.
    – अगर किसी का बैंक अकाउंट पहले से पैन से लिंक हैं, फिर भी उसे लेनदेन के लिए पैन-आधार लिंक कराना होगा.

    दरअसल, इनकम टैक्स विभाग कैश की जालसाजी को कम करने के लिए और निगरानी के उद्देश्य से ये फैसला लिया है. सरकार ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि आयकर विभाग लोगों के वित्तीय लेन-देन से अपडेट रहे. अब आधार और पैन के जुड़ने से ज्यादा से ज्यादा लोग इनकम टैक्स के दायरे में आएंगे. दरअसल, ट्रांजैक्शन करने के दौरान पैन नंबर होने से पर इनकम टैक्स विभाग की आप पर पैनी नजर होगी.

  • वन संपदा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर राजेश ने समाज को दिया बड़ा संदेशः कंवर

    वन संपदा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर राजेश ने समाज को दिया बड़ा संदेशः कंवर

    जंगल की आग बुझाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले राजेश कुमार के परिवार से मिले ग्रामीण विकास मंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायी राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर सैली के वन में लगी आग को बुझाने के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार से मंगलवार देर सांय बदोली में उनके घर जाकर मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। कंवर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से पीड़ित परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कंवर ने कहा कि सरकार वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वन रक्षक राजेश कुमार की मृत्यु एक बहुत बड़ा हादसा है। उन्होंने वन संपदा की रक्षा के लिए शहादत देकर समाज को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है, जिसे हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व अकसर गर्मियों के दिनों में जंगलों में आग लगाते हैं, लेकिन इस शरारत से एक घर का चिराग बुझ गया है। हर वर्ष जंगल की आग में करोड़ों रुपए की वन संपदा राख हो जाती है और अनेकों पशु पक्षी आग की चपेट में आ कर जान गंवा बैठते हैं। कंवर ने कहा कि बदोली का जांबाज राजेश कुमार जंगल की आग को बुझाने के लिए प्रयासरत था और राजेश कुमार आग बझुाते हुए तेज़ हवाओं के चलते आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए, जिसके कारण उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

  • कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा…

    कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा…

    नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने अपनी पार्टी छोड़ दी है और समाजवादी पार्टी के समर्थन से बुधवार को राज्य सभा चुनाव के लिए पर्चा भरा है. कपिल सिब्बल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नॉमिनेशन दाखिल किया. इस दौरान अखिलेश यादव के अलावा सपा सांसद राम गोपाल यादव भी मौजूद थे.

    सपा के समर्थन से राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद कपिल सिब्बल ने बताया कि उन्होंने 16 मई को कांग्रेस को इस्तीफा सौंप दिया था. नामांकन दाखिल करने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा, ‘मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. मैं हमेशा से देश में एक स्वतंत्र आवाज बनना चाहता हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘स्वतंत्र आवाज होना जरूरी है. विपक्ष में रहकर हम गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि हम मोदी सरकार का विरोध कर सकें.’

    कपिल सिब्बल के नामांकन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘आज कपिल सिब्बल ने नामांकन दाखिल किया. वह सपा के समर्थन से राज्य सभा जा रहे हैं. दो और लोग सदन में जा सकते हैं. कपिल सिब्बल वरिष्ठ वकील हैं. उन्होंने संसद में अपनी राय बखूबी पेश की है. हमें उम्मीद है कि वह सपा और खुद दोनों की राय पेश करेंगे.’

  • वन रक्षक राजेश कुमार को दिलाएंगे शहीद का दर्जाः राकेश पठानिया

    वन रक्षक राजेश कुमार को दिलाएंगे शहीद का दर्जाः राकेश पठानिया

    आग बुझाते सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन रक्षक राजेश के अंतिम संस्कार में शामिल हुए वन मंत्री राकेश पठानिया
    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा उपमंडल के तहत सैली में जंगल में लगी आग बुझाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन रक्षक राजेश कुमार का उनके पैतृक गांव बदोली में आज अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में वन मंत्री राकेश पठानिया भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

    शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि राजेश कुमार ने कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए अपने फर्ज के लिए कुर्बानी दी है और प्रदेश सरकार उन्हें शहीद का दर्जा देगी। यह मामला कैबिनेट में ले जाया जाएगा और सरकार शहीद के परिवार से एक सदस्य को नौकरी भी प्रदान करेगी। साथ ही पत्नी को नियमानुसार पेंशन भी प्रदान की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार को प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन ऊना हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः स्कूल प्रिंसिपल और पत्नी की गला घाेंट कर हत्या….

    पंजाबः स्कूल प्रिंसिपल और पत्नी की गला घाेंट कर हत्या….

    लुधियाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित जीटीवी नगर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक प्रिंसिपल और उसकी पत्नी के शव घर में मिले हैं। पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। 62 वर्षीय भूपिंदर सिंह जीटीवी नगर में प्री-स्कूल चलाते हैं और स्कूल के ऊपर वाली मंजिल पर पत्नी सुरिंदर कौर के साथ रहते हैं।

    बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पड़ोसी ने दाेनाें के शव घर में पड़े देखे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तूभ शर्मा, रूरल ज्वाइंट कमिश्नर चरण सिंह बराड़ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। भूपिंदर सिंह का शव रसोई के पास से और उनकी पत्नी का शव कमरे में से बरामद हुआ है। इसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है।

    हैरानी की बात यह है कि शरीर पर किसी भी तरह के घाव के निशान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। घर के भीतर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिंगर प्रिंट्स माहिर और डाग स्क्वायड की सहायता से सबूतों को एकत्र किया जा रहा है। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ ही हत्या की वारदातें भी लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन हाेने वाली घटनाओं से लाेगाें में दहशत का माहाैल है। लाेगाें का कहना है कि पुलिस कमिश्नर काे लूट और हत्या की वारदाताें पर नकेल कसनी चाहिए।

  • स्पोर्ट्स विंग में दाख़िले के लिए चयन ट्रायल 27 से

    स्पोर्ट्स विंग में दाख़िले के लिए चयन ट्रायल 27 से

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: खेल विभाग पंजाब की तरफ से वर्ष 2022 -23 के शैशन के लिए स्पोर्टस विंग स्कूल में होनहार खिलाड़ियों के दाख़िले के लिए कपूरथला ज़िले में अलग -अलग स्थानों पर चयन ट्रायल 27 मई से शुरू हो रहे हैं।

    स्पोर्टस विंग में दाख़िले के लिए खिलाड़ियों के जन्म अंडर -14 के लिए 1-1-2009, अंडर -17 के लिए 1-1-2006, अंडर -19 के लिए 1-1-2004 या इस के बाद का होना चाहिए। खिलाड़ी फिज़ीकली और मैडीकली फिट हो और खिलाड़ी की तरफ से ज़िला स्तर कम्पीटीशनों में पहली तीन पोजीशनों में से कोई एक पोज़िशन प्राप्त की हो या स्टेट स्तर कंपीटीशन में हिस्सा लिया हो।

    चुने गए रैजीडैंसल खिलाड़ियों को 200 /-रुपए और डे -स्कालर खिलाड़ियों को 100 /- रुपए प्रति दिन, प्रति खिलाड़ी की दर से ख़ुराक /रिफ्रैशमैंट, खेल समान और कोचिंग उपलब्ध करवाई जायेगी।

    बाक्सिंग के चयन ट्रायल 27 और 28 मई को लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में, कुश्ती के ट्रायल 27 और 28 मई को रायपुर डब्बा कुश्ती अखाड़ा फगवाड़ा में, फ़ुटबाल के 27 और 28 मई को सरकारी स्कूल लड़के फगवाड़ा, कबड्डी और बास्केटबॉल के चयन ट्रायल 27 और 28 मई को गुरू नानक स्टेडियम कपूरथला में जबकि एथलेटिक्स के ट्रायल 31 मई से पहली जून तक गुरू नानक स्टेडियम कपूरथला में होंगे। 

    योग्य खिलाड़ी उपरोक्त दिखाईं तारीख़ों अनुसार सबंधित ट्रायल स्थान पर प्रातःकाल 8.00 बजे रजिस्ट्रेशन के लिए रिपोर्ट करनें। दाख़िला फार्म निर्धारित तारीख़ को ट्रायल स्थान पर या इस से पहले दफ़्तर ज़िला खेल अधिकारी, कपूरथला से निःशुल्क लिए जा सकते हैं। ट्रायलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने जन्म, आधार कार्ड और खेल प्राप्तियों के असली सर्टिफिकेट लाने को विश्वसनीय बनाए और उनकी फोटो कापियों समेत 2 ताज़ा के पासपोर्ट साईज़ फोटोग्राफ दाख़िला फार्म के साथ लगाएँ।

  • स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 19 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत

    स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 19 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत

    नई दिल्ली। अमेरिका एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहल गया है. इस बार फायरिंग की गूंज टेक्सास में सुनाई दी. जहां एक बेरहम कातिल ने अंधाधुंध फायरिंग कर 19 बच्चों समेत 23 लोगों को मौत की नींद सुला दिया. फायरिंग टेक्सास के रॉब प्राथमिक विद्यालय में हुई. इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं. हालांकि, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को भी ढेर कर दिया है.

    18 साल का युवक था हमलावर: अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी एक 18 साल के युवक ने की थी. उसका नाम सल्वाडोर रामोस बताया जा रहा है. इस हमले में 23 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि हमलावर प्राथमिक विद्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए घुस गया. उसने सामने आने हर शख्स पर फायरिंग कर दी.

    राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया दुख, तीन दिन का शोक: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गोलीबारी की इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि रॉब एलीमेंट्री स्कूल की घटना अत्यंत दुखद है. उन्होंने स्कूल में गोलीबारी में मारे गए लोगों के सम्मान में सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों, विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावास और अन्य कार्यालयों में तीन दिनों तक आधा झंडा झुकाने का एलान किया. उन्होंने घटना के बाद टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ बात भी की.

    गोलीबारी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक: टेक्सास स्कूल में हुई गोलीबारी में कुल 23 लोगों की मौत हो गई है. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इसे टेक्सास के इतिहास में गोलीबारी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक करार दिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है.

  • पंजाबी अदाकारा बिन्नू ढिल्लों के पिता का हुआ निधन…

    पंजाबी अदाकारा बिन्नू ढिल्लों के पिता का हुआ निधन…

    चंडीगढ़ः पंजाबी अदाकारा बिन्नू ढिल्लों को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके पिता स. हरबंस सिंह ढिल्लों का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी बिन्नू ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर सांझी की है।

    बिन्नू ढिल्लों ने एक तस्वीर सांझी करते लिखा, ‘‘हमारे आदरणीय पिता जी स. हरबंस सिंह ढिल्लों जी आज अपनी संसारिक यात्रा पूरी करके गुरुचरणों में जा बिराजे हैं। उनके अंतिम संस्कार की रस्म रामबाग धीरू में कल तारीख़ 25 मई, 2022 को दोपहर 12 बजे की जाएगी।’’

    बता दें कि यह पोस्ट बिन्नू ढिल्लों ने कल यानि 24 मई को सांझी की है, जिसका आज अंतिम संस्कार होगा। इस तस्वीर की कैप्शन में बिन्नूढिल्लों ने लिखा, ‘‘बहुत सारा प्यार पिता जी। आपकी हमेशा याद आयेगी।’’बता दें कि पिता से पहले इसी साल 10 फरवरी को बिन्नू ढिल्लों के माता नरिन्दर कौर का निधन हुआ था।

  • महंगाई से राहत! अब खाने का तेल भी होगा सस्‍ता, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    महंगाई से राहत! अब खाने का तेल भी होगा सस्‍ता, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    नई दिल्‍ली. बढ़ती महंगाई से जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है. पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बाद अब खाने का तेल भी सस्‍ता होगा, क्‍योंकि सरकार इस पर आयात शुल्‍क से छूट देने जा रही है.

    सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का एक साल में 20-20 लाख मीट्रिक टन आयात बिना शुल्‍क किए किया जा सकेगा. कारोबारियों को यह छूट 25 मई, 2022 से 31 मार्च 2024 तक मिलेगी. सूत्रों का कहना है कि इम्‍पोर्ट ड्यूटी और सेस में इस कटौती से ग्राहकों के लिए खाने का तेल सस्‍ता हो जाएगा. सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब देश में खाने के तेल की कीमतें पिछले दो साल में दोगुनी से भी ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं.

    सरकार ने सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमतों में कटौती के लिए इन दोनों तेल के आयात पर लगने वाली इम्‍पोर्ट ड्यूटी पूरी तरह खत्‍म कर दी है. साथ ही एग्रीकल्‍चर डेवलपमेंट के रूप में वसूले जाने वाले 5 फीसदी सेस को भी खत्‍म करने का फैसला किया है. इस कदम से आयातित खाद्य तेल की कीमत घट जाएगी और इसका सीधा फायदा खुदरा बाजार में उपभोक्‍ताओं को भी होगा.

    भारत दुनिया में खाद्य तेल का सबसे ज्‍यादा आयात करने वाले देशों में शामिल है. यहां कुल जरूरत का 60 फीसदी खाद्य तेल बाहर से ही मंगाया जाता है. इसमें भी सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी पॉम ऑयल और सोयाबीन की है. रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से काला सागर क्षेत्र से आयात पूरी तरह ठप हो गया और देश में खाद्य तेल का संकट आ गया. यही कारण है कि पिछले कुछ समय से तेल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा था. सरकार ने अब टैक्‍स कटौती करके कारोबारियों के साथ आम जनता को भी बड़ी राहत दी है.

    सॉल्‍वेंट एक्‍सट्रेक्‍टर ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता के अनुसार, सरकार की ओर से इम्‍पोर्ट ड्यूटी घटाने और एग्रीकल्‍चर सेस खत्‍म करने के बाद खुदरा बाजार में सोयाबीन तेल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर कम हो सकती है. चालू वित्‍तवर्ष में करीब 35 लाख टन सोयाबीन तेल का आयात होने का अनुमान है, जिसमें से 20 लाख टन आयात शुल्‍क से मुक्‍त होगा. इसी तरह, सूरजुमखी तेल का भी 16-18 लाख टन आयात हो सकता है, जो सरकार की ओर से तय की गई ड्यूटी फ्री लिमिट से भी कम है.