Blog

  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें… साल 2025 से पहले रेलवे ने दिया बड़ा झटका, रद्द की 106 ट्रेनें

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें… साल 2025 से पहले रेलवे ने दिया बड़ा झटका, रद्द की 106 ट्रेनें

    फगवाड़ा। विभिन्न किसान संगठनों के ‘पंजाब बंद’ के आह्वान के कारण उत्तर रेलवे ने सोमवार को पंजाब में 106 मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए रविवार शाम को इस संवाददाता को बताया कि इस आशय का निर्णय आज दोपहर लिया गया और पंजाब के सभी संबंधित रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

    रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश ट्रेनें सोमवार को केवल अंबाला और दिल्ली या सहारनपुर की ओर से ही चलेंगी। इस बीच सोमवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक सड़क और रेल यातायात स्थगित रहेगा क्योंकि इस दौरान पीआरटीसी सहित बस ऑपरेटर और टैक्सियां ​​भी नहीं चलेंगी। सब्जी मंडियां, अनाज मंडियां और अन्य व्यावसायिक दुकानें भी नौ घंटे के लिए बंद रहेंगी।

    बार एसोसिएशन फगवाड़ा के अध्यक्ष करणजोत सिंह झिक्का और वरिष्ठ एडवोकेट ललित चोपड़ा ने आंदोलनकारी किसानों को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है और केंद्र और राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं को हल करने और मानव जीवन को बचाने के लिए जल्द ही पहल करने की मांग की है।

    राजस्व पटवार यूनियन पंजाब ने पहले ही किसानों को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने लोगों से सोमवार के पंजाब बंद में सहयोग करने और भाग लेने की अपील की है।

  • 50 साल की हुईं Twinkle Khanna, अक्षय कुमार ने शेयर किया Funny Dance वीडियो

    50 साल की हुईं Twinkle Khanna, अक्षय कुमार ने शेयर किया Funny Dance वीडियो

    Twinkle Khanna Birthday : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को जन्मदिन की बधाई दी है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुआत में लिखा गया है, सबको लगता है कि मेरी पत्नी ऐसी है। इसके बाद ट्विंकल खन्ना कुर्सी पर आराम करते हुए और धूप का आनंद लेते हुए नजर आती हैंद्य फिर वीडियो में लिखा आता है, लेकिन असल में वह ऐसी हैं। इसके बाद वीडियो में ट्विंकल खन्ना लिविंग रूम में मस्ती में डांस करते हुए दिखती हैं। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने ट्विंकल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘टीना आप सिर्फ एक स्पोर्ट नहीं, बल्कि पूरा गेम हैं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है।  
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    कैसे हंसना है जब तक कि पेट में दर्द न हो (और इसका कारण लगभग हमेशा आप ही होती हैं), कैसे दिल से गाना है, जब रेडियो पर पसंदीदा गाना बजता है और कैसे डांस करना है सिर्फ इसलिए क्योंकि मन कर रहा है। सच में आपके जैसा कोई नहीं है।
  • Punjab News: पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 घायल, देखें वीडियो

    बटाला। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिसे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) द्वारा समर्थन प्राप्त था। इसी दौरान पुलिस पकड़े गए आतंकियों को रिकवरी के लिए ले जाया जा रहा था तभी उन्होंने हिरासत से भागने के लिए पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की और दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पूरे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।


    ये हुआ बरामद
    आरोपियों से 2 हथियार जिनमें एक 9 मिमी ग्लॉक 26 पिस्तौल (ऑस्ट्रिया में निर्मित) और छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

  • सर्दियों में हीटर और अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सर्दियों में हीटर और अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने हीटर और अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए हीटर और अंगीठी का असुरक्षित उपयोग गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इन उपकरणों के उपयोग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करें और अतिरिक्त सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क करें। बंद कमरे में हीटर या अंगीठी का उपयोग न करें हीटर या अंगीठी का उपयोग करते समय कमरे में उचित वेंटिलेशन होना आवश्यक है। बंद कमरे में इनका उपयोग करने से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें जमा हो सकती हैं, जो दम घुटने या मृत्यु का कारण बन सकती हैं। खासकर रात में सोते समय हीटर या अंगीठी को बंद कर देना चाहिए। अंगीठी का सीमित और सुरक्षित उपयोग करें अंगीठी का उपयोग सीमित मात्रा में करें और इसे सही तरीके से जलाएं। इससे निकलने वाला धुआं और गैस स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। हीटर की नियमित जांच और मरम्मत करें इलेक्ट्रिक और गैस हीटर को समय-समय पर जांचें और खराब उपकरणों का उपयोग न करें। पुराने या क्षतिग्रस्त उपकरण आग या अन्य खतरों का कारण बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों को जागरूक करें बच्चों और बुजुर्गों को हीटर और अंगीठी के दुष्प्रभाव और सुरक्षित उपयोग के तरीकों के बारे में जानकारी दें। इससे अनहोनी घटनाओं से बचा जा सकता है। कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता के लक्षण पहचानें चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, उलझन, या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत ताजा हवा में जाएं और चिकित्सा सहायता लें। सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है कि इन दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
  • Punjab news : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab news : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार युवक घर से काम की तलाश में चंडीगढ़ गया हुआ था। मृतक के चाचा और नंबरदार सरवन सिंह ने बताया कि मृतक आकाशदीप सिंह 2-3 महीने पहले विदेश से घर लौटा था और वह काम की तलाश में 10-15 दिनों से अपने एक दोस्त के साथ चंडीगढ़ गया था।

    हाल ही में जीरकपुर में कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर दिया था गंभीर रूप से घायल आकाशदीप सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें फोन पर इसकी सूचना मिली। इस मौके पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

  • नियमों की अवेहलना करने पर काटे 344 चालान

    नियमों की अवेहलना करने पर काटे 344 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 344 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 73200/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 20 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 2700/- रूपये वसूल किए गए।
  • जंगल में 14 खैर के मौछे पकड़े

    जंगल में 14 खैर के मौछे पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आते गांव वैहला के जंगल में 14 खैर के मौछे किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से काटने का मामला सामने आया है जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी शिकायत में चरणजीत सिंह वन अधिकारी वन मण्ड़ल ऊना ने आरोप लगाया कि इसे अजय कुमार वन रक्षक चौली बीट ने सूचना दी कि UPF वैहला जंगल से विभिन्न-2 साइज 14 खैर के मौच्छे बरामद किए हैं जिसे किसी अज्ञात व्यक्तियों ने काटा हुआ है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2).3(5) भा. न. स.  व 32,33 IF Act के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब नैशनल बैंक का एटीएम तोड़ा

    पंजाब नैशनल बैंक का एटीएम तोड़ा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में स्तिथ पंजाब नैशनल बैंक रक्कड़ कालौनी के एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया है पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंशुल जैन हैड़ ब्रांच पंजाब नैशनल बैंक रक्कड़ कॉलोनी ऊना ने आरोप लगाया कि दिनांक 29 दिसंबर 24 को रात करीब एक बजे इसे CMS निगरानी टीम द्वारा सुचना दी गई कि रक्कड़ कलोनी ब्रांच में चोरी करने की कोशिश हुई। जिस पर यह अपनी ब्रांच के अन्य व्यक्ति के साथ वहां मौके पर पहुचां तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम व बैंक के ताले तोड़े गए थे। कैश के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि कितना कैश चोरी हुआ है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 331(4),305,62 भा. न. स. के तहत थाना ऊना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • मारपीट करने व बोरवैल की पाइप खुर्द बुर्द करने का आरोप, मामला दर्ज

    मारपीट करने व बोरवैल की पाइप खुर्द बुर्द करने का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव कोटला खुर्द के व्यक्ति ने उस के व उसके बेटे के साथ मारपीट करने व बोरवैल की पाइप खुर्द बुर्द करने के आरोप लगाते हुए कुछ लोगों पर मामला दर्ज कराया है।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस थाना सदर ऊना में परस राम पुत्र नानक चंद गांव व डाकखाना कोटला खुर्द ने शिकायत में आरोप लगाया कि बीती 16 दिसंबर 24 व 21 दिसंबर 24 को यश पाल, सागर व अन्य द्वारा इसके व इसके बेटे के साथ मारपीट की और इनका रास्ता बंद कर दिया तथा बोरवेल की पाइपों को तोड़ कर कहीं छुपा दिया है ।

    जिस पर पुलिस ने धारा 326(a), 329(3), 191(2), 190 भा0 न0 स0 के तहत थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • CM MANN के प्रयासों से और मजबूत हुआ सहकारी संस्थान ‘मिल्कफेड’

    CM MANN के प्रयासों से और मजबूत हुआ सहकारी संस्थान ‘मिल्कफेड’

    मिल्कफेड ने प्रतिदिन 20 लाख लीटर से अधिक दूध खरीदा, पिछले साल की तुलना में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि। वेरका ब्रांड की सरदारी कायम, प्रतिदिन 12.66 लाख पैकेट दूध बेचा।

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने साल 2024 में दूध उत्पादकों को अधिक मूल्य देने, वेरका प्लांटों का विस्तार करने और नए उत्पाद लॉन्च करके सहकारी संस्थान ‘मिल्कफेड’ को और मजबूत किया है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री, जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने किसानों को कृषि सहायक व्यवसायों से जोड़ने के लिए मिल्कफेड को विशेष रूप से बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं ताकि दूध के व्यवसाय को लाभदायक बनाया जा सके।

    प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दूध उत्पादकों की सहायता के लिए एक अप्रैल से 31 अक्टूबर, 2024 तक दूध की खरीद कीमत में 25 रुपए प्रति किलो फैट की वृद्धि की और दूध की खरीद 840 रुपए प्रति किलो फैट के अनुसार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य में 6000 से अधिक दूध उत्पादक सहकारी सभाएं हैं जिनमें 5 लाख दूध उत्पादक पंजीकृत हैं।

    प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वेरका डेयरी लुधियाना में नया प्लांट जनता को समर्पित किया जिसकी दूध की प्रोसेसिंग की दैनिक क्षमता 9 लाख लीटर है और यह प्लांट 10 मीट्रिक टन मक्खन संग्रहीत करने की क्षमता भी रखता है। इसी तरह फिरोजपुर में वेरका डेयरी प्लांट भी मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया जो एक दिन में एक लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा दूध से बने उत्पादों के यूनिटों का विस्तार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने जालंधर में वेरका डेयरी प्लांट में 1.25 लाख लीटर प्रति दिन (एल.एल.पी.डी.) की क्षमता वाले फर्मेंटेड उत्पाद (दही और लस्सी) की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के लिए नए ऑटोमैटिक यूनिट का उद्घाटन किया।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि मिल्कफेड ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए गांवों में दूध की खरीद और आपूर्ति के लिए अति आधुनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मिल्कफेड ने प्रतिदिन 20.01 लाख लीटर दूध की खरीद की है जो कि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 9.4 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि के दौरान सहकारी संस्थान ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद प्रतिदिन 12.66 लाख लीटर पैकेट दूध बेचा जबकि पिछले साल इसकी बिक्री 12.01 लाख लीटर थी जिससे 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साल 2024 में मिल्कफेड ने लोगों की मांग के अनुसार पहली बार बिना शुगर वाली खीर और मिल्ककेक और अन्य उत्पादों की बिक्री शुरू की।