Blog

  • पंजाबः DAV School में बच्ची की सहपाठी ने फोड़ी आंख, परिजनों ने किया हंगामा

    पंजाबः DAV School में बच्ची की सहपाठी ने फोड़ी आंख, परिजनों ने किया हंगामा

    लुधियानाः पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइंस के बाहर वीरवार दोपहर अभिभावक व कुछ रिश्तेदार एकत्रित हुए। अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ आरोप लगाया कि स्कूल की वजह से उनकी बच्ची की आंख की रोशनी को नुकसान हुआ है। अभिभावकों के अनुसार बुधवार दोपहर उन्हें स्कूल से फोन आता है कि उनकी बच्ची की आंख में किसी दूसरे बच्चे का हाथ लग गया जिसकी वजह से उसकी आंख में पानी आ रहा है। वैसे बच्ची ठीक है। लेकिन पीड़ित परिवार से पता चला कि बेटी शनाया​​​​​​ जो कि पहली क्लास में पढ़ती है।

    उसे सहपाठी ने पेंसिल मार दी। पेंसिल लगने के बाद बच्ची दर्द से करहाने लगी। बच्ची शनाया​​​​​​ का उपचार करवाने की बजाए क्लास टीचर ने उसके घर फोन किया और कहा कि वह उसे घर ले जाएं। उसकी आंख में हाथ लग गया है। फोन के बाद परिजन उसे घर ले गए। बच्ची करीब 11 बजे सो गई जब वह दोपहर को उठी तो वह रोने लगी और मां से कहने लगी कि उसे सही से दिख नहीं रहा। मां ने तुरंत उसके पिता को फोन किया। बच्ची के पिता ने बताया कि उसे डीएमसी में आंखों के माहिर डॉक्टर के पास लेकर गए।

    डॉक्टर ने चेकअप कर बताया कि बच्ची की आंख की पुतली फट चुकी है। उसकी आंख की रोशनी चली गई है। बच्ची का ऑपरेशन होगा। पिता ने बताया कि कल बच्ची का ऑपरेशन भी हो गया, लेकिन अभी भी बच्ची की हालत सही नहीं है। अस्पताल के डॉक्टर यही कह रहे है कि आंख में पेंसिल लगने से बच्ची को गंभीर चोट आई है। वहीं स्कूल प्रबंधकों ने पिता से कहा था कि वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए थे, लेकिन परिजनों का कहना है कि यदि वह डॉक्टर के पास लेकर गए हैं तो उन्हें बताए कि किस डॉक्टर के पास लेकर गए हैं।

    स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही के कारण ही उनकी बेटी की आंख खतरे में है। गुरुवार को शरद व समाज सेवक वरूण मेहता ने साथियों सहित स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि क्लास टीचर ने छात्रा से कहा कि घर पर जाकर न बताना कि आंख में पेंसिल लगी है। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर एसीपी अशोक कुमार पहुंचे। पुलिस के उच्चाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया। पुलिस ने परिजनों से 24 घंटे का समय मांगा है । एसीपी अशोक का कहना है कि सबसे पहले बच्ची की आंख बचाना जरूरी है। इस मामले में स्कूल प्रबंधकों का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहना से मना किया। वहीं बताया जा रहा कि पुलिस परिवार पर मामला दर्ज न करवाने का दबाव बना रही है।

  • MBS ज्‍वैलर्स के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 149 करोड़ रुपए की ज्वैलरी सहित करोड़ों रुपए किए जब्त

    MBS ज्‍वैलर्स के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 149 करोड़ रुपए की ज्वैलरी सहित करोड़ों रुपए किए जब्त

    नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद और विजयवाड़ा में पांच स्‍थानों पर एमबीएस ज्‍वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, मुसद्दीलाल जेम्‍स एंड ज्‍वैल्‍स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इसके डायरेक्‍टर सुकेश गुप्‍ता व अनुराग गुप्‍ता के खिलाफ छापेमारी में 149.10 करोड़ रुपये की ज्‍वैलरी और करीब 1.96 करोड़ रुपये की नकदी जब्‍त की है। इस मामले में जांच एजेंसी ने सुकेश गुप्‍ता को 18 अक्‍टूबर को गिरफ्तार किया। उसे 19 अक्‍टूबर को नेम्‍पाली, हैदराबाद के स्‍पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    ईडी नेसीबीआई और एसीबी हैदराबाद की ओर से सुकेश गुप्‍ता और उनकी कंपनियों के खिलाफ M/S MMTC लिमिटेड (एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम) के साथ क्रेता क्रेडिट योजना के तहत स्वर्ण बुलियन की खरीद में धोखाधड़ी के लिए दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। गुप्ता ने एमएमटीसी हैदराबाद के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से लगातार बिना फॉरेक्स कवर और पर्याप्त सिक्‍युरिटी डिपॉजिट के सोना उठाया था और उनके बकाया की लगातार एमएमटीसी हेड ऑफिस को गलत सूचना दी गई।

    इससे एमएमटीसी को 504.34 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने इस मामले में सुकेश गुप्‍ता और अन्‍य के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी। ईडी की जांच के दौरान यह भी पाया गया कि सुकेश गुप्ता ने एमएमटीसी हैदराबाद के विभिन्न अफसरों के साथ साठगांठ की और अपने अकाउंट की गलत तस्वीर पेश की। यह हमेशा की तरह अपने कारोबार को चलाने के लिए अधिक से अधिक सोना उठाते रहे, इसके फलस्‍वरूप एमएमटीसी को आखिरकार भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

  • मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में ज्‍यादा लोग चढ़ने से टूटा मंच

    मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में ज्‍यादा लोग चढ़ने से टूटा मंच

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली से विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हो रही जनसभा के दौरान उनका मंच टूट गया। जब वह जनता को संबोधित कर रहे थे। दरअसल मंच पर बहुत ज्‍यादा पार्टी पदाधिकारी व समर्थक चढ़ गए थे। इस कारण मंच भार नहीं संभाल पाया और धड़ाम से नीचे गिर गया। इस हादसे के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हादसे के वक्‍त मंच पर आगे की तरफ महिलाएं भी बैठी थीं। सभी नीचे गिर गए। बताया जा रहा है इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। हालांकि मामूली चोटें नेताओं व कार्यकर्ताओं को आई हैं। हरोली में चल रही इस जनसभा में मंच टूटने से सभी नीचे गिर गए। लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
    मुकेश अग्निहोत्री अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हरोली में ही एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर चढ़े थे। लेकिन उनके साथ उनके समर्थक भी काफी ज्यादा मंच पर आ गए। मंच पर क्षमता से ज्‍यादा लोग चढ़ गए, इस कारण मंच जवाब दे गया। मंच पर करीब 20 लोगों के लिए व्‍यवस्‍था थी। लेकिन ज्‍यादा लोग चढ़ जाने की वजह से मंच टूट गया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंच टूटने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। मुकेश ने कहा मंच टूट रहा था। धीरे धीरे एक्शन रीप्ले में टूटा तो किसी को चोट नहीं आई। लेकिन ये सरकार धड़ाम से गिरेगी इतना याद रखे।
  • पंजाबः थार में नशे में धुत रईसजादों ने गाड़ियों सहित दुकान का तोड़ा शीशा, देखें वीडियो

    पंजाबः थार में नशे में धुत रईसजादों ने गाड़ियों सहित दुकान का तोड़ा शीशा, देखें वीडियो

    पटियाला: पटियाला के 22 नंबर गेट से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां थार में बैठे नशे में धुत रईसजादों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। जानकारी के मुताबिक थार में तीन लोग सवार थे। नशे में धुत हुए तेज रफ्तार से चला रहे थार रईसजादों ने वाहनों के साथ-साथ एक दुकान का शीशा भी तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वाह जी वाह नामक दुकान के काउंटर से रईसजादो की थार टकराई, जिससे काउंटर का शीशा टूट गया। अनियंत्रित थार चालक को लोगों ने घेर कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। 

    चालक ने इतना ज्यादा नशा किया हुआ था कि वह सही से थार में उतर भी नहीं पा रहा था। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन के सच्चो जसप्रीत सिंह काहलों बताया कि सूचना के मुताबिक तीन व्यक्ति एक थार गाड़ी में सवार थे और तेज गति से इसने आधा दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर यह वाहन एक दुकान के काउंटर से टकरा गया जिससे गाड़ी का टायर फट गया और वहीं रुक गई। तीनों को हिरासत में लेकर मैडीकल करवाने के लिए भेज दिया है। इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • दिवाली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, प्याज, दाल समेत इन चीजों के घटाए दाम

    दिवाली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, प्याज, दाल समेत इन चीजों के घटाए दाम

    नई दिल्लीः दिवाली के ठीक पहले सरकार ने आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार अब अपने उपभोक्‍ताओं को सस्‍ता भोजन कराने के लिए जबरदस्त ऐलान की है। सरकार ने सस्‍ती कीमत पर दाल और प्‍याज मुहैया कराने की घोषणा की है। उपभोक्‍ता मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दिवाली पर खाने-पीने की चीजों के दाम कंट्रोल में रखने की सभी कोशिशें जा रही हैं।

    सरकार का बड़ा फैसला

    उपभोक्‍ता मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्‍यों को बेहद कम कीमत पर दाल मुहैया कराने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने दालों की कीमत में 8 रुपये कटौती की है और इसी कीमत से राज्‍यों को दाल मुहैया करा रही है, ताकि उपभोक्‍ताओं तक सस्‍ता अनाज पहुंचाया जा सके और जनता त्योहार में बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके।

    इसके अलावा सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए प्याज की कीमतों को कम किया है। उपभोक्‍ता मंत्रालय के अनुसार, सरकार त्‍योहारों पर बाजार में प्‍याज की किल्‍लत न होने के लिए बफर स्‍टॉक से प्‍याज मुहैया करा रही है। 

    सरकार के पास है स्‍टॉक

    सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार के पास अभी करीब 43 टन दाल का स्‍टॉक है। त्‍योहारों से पहले ही सरकार ने राज्‍यों को सस्‍ती दरों पर दाल उपलब्‍ध करा दी थी। बता दें कि केंद्र सरकार अब तक राज्यों को 88,000 टन दाल उपलब्ध करा चुकी है। सरकार ने मसूर दाल की एमएसपी 500 रुपये प्रति क्विटंल बढ़ा दी। इसके बाद मसूर की एमएसपी 5,500 रुपये बढ़कर 6 हजार रुपये हो गई। यानी सरकार किसानों के हित का भी सोच रही है।

    सरकार करती है दाल आयात 

    गौरतलब है कि भारत उपभोक्‍ता जरूरतें पूरी करने के लिए दालों का आयात करता है। उपभोक्‍ता मंत्रालय की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक, म्‍यांमार से वित्‍त वर्ष 2022 से 2026 तक देश में हर साल 2.5 लाख टन उड़क और 1 लाख टन अरहर दाल का आयात किया जाएगा। इसके अलावा दक्षिण पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी से भी अगले पांच साल में 50 हजार टन अरहर दाल का आयात किया जाएगा।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू ने जेल सुपरिटेंडेंट को पत्र लिख मांगी Z+ सिक्योरिटी

    पंजाबः नवजोत सिद्धू ने जेल सुपरिटेंडेंट को पत्र लिख मांगी Z+ सिक्योरिटी

    पटियाला: रोडरेज मामले में पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कल लुधियाना की अदालत में पेश होंगे। इससे पहले उन्होंने पटियाला जेल सुपरिटेंडेंट को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने जेड प्लस सुरक्षा को बहाल करने की मांग की है। बता दें कि सीएलयू मामले में सिद्धू कल लुधियाना की अदालत में पेश होंगे।

    वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नवजोत सिंह सिद्धू की लुधियाना कोर्ट में गवाही को लेकर सुरक्षा देने के निर्देश दिए है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

  • पंजाबः शराब के शौकिनो को बड़ा झटका! देखें दामों में कितनी हुई बढ़ौतरी

    पंजाबः शराब के शौकिनो को बड़ा झटका! देखें दामों में कितनी हुई बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः शराब के शौकिन को एक बार फिर से बढ़ा झटका मिला है। आम आदमी पार्टी ने एक्साइज पॉलिसी में बदलाव करके पंजाब में शराब सस्ती की थी, लेकिन अब फिर से ठेकों पर शराब महंगी हो गई है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि शराब के दामों में बढ़ौतरी किन कारणों के चलते हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शराब के रेट एक बार फिर से बढ़ गए है।

    जिससे ड्रिंक लवर्स को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1200 की बोतल 1300, 1300 वाली 1500 के हिसाब से बिकने लगी है। चाहे आम आदमी पार्टी की सरकार आने से पहले शराब के दाम ज्यादा थे लेकिन फिर भी एक्साइज पॉलिसी आने के बाद दामों में काफी गिरावट आई थी। इस तरह से अचानक दामों में उछाल आने से शराब के शौकीनों को करारा झटका लगा है।

  • रोली में नामांकन के बाद जनसभा में संबोधन के दौरान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का टूटा मंच 

    रोली में नामांकन के बाद जनसभा में संबोधन के दौरान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का टूटा मंच 

    नेता विपक्ष सहित कई कार्यकर्ता गिरे,  जयराम सरकार को चलता कर काँग्रेस सरकार बनाने का किया दावा 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में नामांकन पत्रों का दौर बदस्तूर जारी है।
     इसी क्रम में गुरुवार को विपक्ष के नेता और हरोली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री ने नामांकन पत्र दाखिल किया । लेकिन नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक जनसभा में संबोधन के दौरान नेता विपक्ष का मंच ही टूट गया और मंच टूटने के कारण नेता विपक्ष सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता असंतुलित हो नीचे गिर पड़े। हालांकि इसके कारण किसी भी कार्यकर्ता अथवा नेता विपक्ष को गंभीर चोटें नहीं आई और गनीमत यह रही कि सभी का बचाव हो गया । मंच टूटने का कारण अपेक्षा से अधिक कार्यकर्ताओं का मंच पर चढ़ जाना था । वहीं मंच गिरने के दौरान नेता विपक्ष भी मंच पर ही मौजूद थे और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे । इधर मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार को चलता कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया और कार्यकर्ताओं से भी सरकार बनाने में सहयोग के लिए समर्थन मांगा । 
  • जालंधरः 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 10 जिंदा रौंद सहित दो काबू

    जालंधरः 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 10 जिंदा रौंद सहित दो काबू

    एक बार हथियार सप्लाई के मिलने थे 10 हजार रुपए

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): देहात पुलिस ने हथियारों की तस्करी के मामले में करतारपुर से दो आरोपियों को काबू किया है। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह और एसपी डी सबरजीत सिंह वाहीया ने प्रेस वार्ता दौरान बताया कि क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद मुकेश यादव अपने गुर्गों का इस्तेमाल करके बिहार से पंजाब में हथियारों की सप्लाई करवा रहा है। यह भी सूचना मिली थी कि उसके गुर्गे विधिपुर फाटक की तरफ हथियार देने के लिए जा रहे हैं। सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने तुरंत प्रभाव से टीमें बनाकर विधिपुर फाटक के पास नाकाबंदी कर डाली। नाके पर पुलिस ने बिहार के सिवान जिला के रहने वाले विजय राम और अजय राम को रोका। दोनों के बैगों की तलाशी ली, तो उसमें से 5 पिस्तौल, दस मैगजीन और 10 जिंदा रौंद बरामद हुए। 

    पकड़े गए आरोपी दोनों सगे भाई

    दोनों पकड़े गए आरोपियों जो आपस में सगे भाई हैं और दोनों सिवान बिहार में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। घर के हालात ठीक ना होने के कारण दोनों भाई अमृतसर जेल में बंद मुकेश यादव के दिल्ली में रहते भाई के टच में आए और दोनों हथियारों की सप्लाई करने के व्यापार में जुड़ गए। जांच में पता चला कि उक्त आरोपियों को एक बार हथियार सप्लाई करने के लिए 10 हजार रुपए मिलते थे। 

    पहली बार हथियारों की सप्लाई देने आए थे पंजाब

    दोनों भाईयों को हथियारों की कंसाइनमेंट दी और पंजाब में भेज दिया। दोनों को कहा था कि अमृतसर के पास पहुंच कर जिसे सप्लाई देनी है। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को हथियारों की खेप सहित काबू कर लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों भाई पहली बार पंजाब में हथियारों की सप्लाई लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों को फोन लेकर काल डिटेल निकलवाई जा रही है। उन लोगों को तक भी पहुंच बनाने की कोशिश की जा रही है जिन्हें इन्होंने आगे सप्लाई देनी थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पिस्टल देसी हैं। लेकिन फ़रनिशिंग को देखकर इंपॉर्टेड लगते हैं।

  • जालंधरः घर में करती थी शराब तस्करी का कारोबार, चढ़ी पुलिस के हत्थे

    जालंधरः घर में करती थी शराब तस्करी का कारोबार, चढ़ी पुलिस के हत्थे

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना लाम्बड़ा की पुलिस ने 16 बोतलें नाजायज शराब सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह वासी अली चक्क थाना  लाम्बड़ा के रूप में हुई  है।

    थाना प्रभारी अमर सैणी ने बताया कि एएसआई शिंगारा सिंह पुलिस पार्टी सहित पिंड गोना चक्क टी प्वाईंट पर मौजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुलविंदर कौर जो शराब बेचने का काम करती है, वह इस समय अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने मौके पर रेड कर कुलविंदर के कब्जे से 16 बोतलें पावर स्टार फाईन व्हिसकी बरामद कर उक्त आरोपी महिला को गिरफ्तार कर एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।