Amritsarजालंधर में इंटरनेट सेवाएं हुई बहाल 

जालंधर में इंटरनेट सेवाएं हुई बहाल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः पंजाब में अभी कई जिलों में इंटनेट सेवाएं बंद पड़ी है। वहीं जालंधर सहित कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई। दरअसल, आज सुबह ही राज्य के गृह विभाग द्वारा इंटरनेट चलाने को लेकर आदेश जारी हुए थे। जिसमें कहा गया था कि आज दोपहर 12 बजे पंजाब के कुछ जिलों को छोड़कर इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएगी। हालांकि जिला तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर में इंटरनेट पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि अजनाला और मोहाली के कुछ इलाके 23 मार्च तक प्रभावित रहेंगे। 

दरअसल, अधिकारी का कहना है कि ‘पंजाब के डीजीपी ने उनके संज्ञान में लाया था कि शरारती अनंसर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि का उपयोग कर माहौल खराब कर सकते हैं और ‘भड़काऊ सामग्री’ फैलाने के लिए एसएमएस का भी उपयोग कर सकते हैं। इसलिए प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंजाब के कुछ जिलों को छोड़कर सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं इस अवधि (23 मार्च) के दौरान निलंबित की गई है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ब्रॉडबैंड सेवाओं को निलंबित नहीं किया जा रहा है, ताकि बैंकिंग सुविधाएं, अस्पताल सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...