Chandigarhपानी की बर्बादी करने पर आज से कटेगा चालान, लगेगा 5 हजार...

पानी की बर्बादी करने पर आज से कटेगा चालान, लगेगा 5 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: शहर में गर्मियों की शुरुआत होते ही पानी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में जो लोग पानी की बर्बादी करते हैं, उन पर नगर निगम ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। शनिवार से रोजाना सुबह 5:30 से 8:30 बजे के बीच नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमेंगी और जो भी व्यक्ति इस दौरान पानी बर्बाद करता देखा जाएगा उसका 5250 रुपये का चालान काटा जाएगा।

नगर निगम ने इसके लिए 18 एसडीई समेत विभिन्न जेई व अन्य कर्मचारियों की टीमों का गठन किया है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में सुबह साढ़े पांच बजे पानी आता है, इसलिए टीमें भी सुबह तीन घंटे शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमेंगी। निगम की तरफ से बताया गया है कि अगर कोई भी फ्रेश पानी से वाहनों और कोर्टयार्ड को धोते हुए या लॉन में पानी देते हुए पाया गया तो उसे कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा, बल्कि सीधे उसका 5250 रुपये का चालान कटेगा। 

चालान की राशि को पानी के बिल में जोड़ कर भेज दिया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी के पानी के मीटर चैंबर में रिसाव या टंकी ओवर फ्लो हो रही होगी तो ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति को दो दिन का नोटिस दिया जाएगा। अगर दो दिन में रिसाव को बंद नहीं किया गया तो 5250 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

निगम की तरफ से कहा गया है कि टीमों को जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति के घर में पानी के पाइप लाइन में बूस्टर पंप लगा मिला तो टीम की तरफ से उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और चालान काटा जाएगा। अगर जुर्माना लगाने के बाद भी कोई बार बार उल्लंघन करता है तो बिना किसी नोटिस के संबंधित व्यक्ति का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...