ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 128 चालान काटे गए हैं व जुर्माने के रूप में 3500/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत किए गए व जुर्माने के रूप में 400/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान किया गया व जुर्माने के रूप में 4700/- रूपये प्राप्त किए गए हैं I
