Breaking NewsIran ने Israel में दागीं 200 मिसाइल, तेल की कीमतों में आया...

Iran ने Israel में दागीं 200 मिसाइल, तेल की कीमतों में आया उछाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्लीः इजराइल और ईरान के बीच की अदावत कोई नहीं है बल्कि सालों पुरानी है। हालिया संघर्ष ने इसे और बढ़ा दिया है। इजराइल ने हाल ही में लेबनान के दाहिया में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था। इस हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह समेत उसके कई कमांडरों की मौत हो गई थी। नसरल्लाह की मौत के जवाब में ईरान ने मंगलवार रात को इजराइल पर मिसाइलों की बरसात कर दी। ईरान ने इजराइल में करीब 200 मिसाइलें दागीं। हमले के बाद ईरान ने साफ कहा कि बदले की कार्रवाई के तहत इजराइल पर ये हमला किया गया है। अगर उसने जवाई कार्रवाई की तो हम इजराइल पर फिर हमला करेंगे। उधर, इस हमले के बाद इजराइल ने बदला लेने की कसम खाई है। इजराइल पर ईरान के इस हमले की कई देशों ने आलोचना की है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दुनिया में चिंता बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट्स भी दहशत में आ गए हैं। Iran की ओर से Israel पर लगभग 180 मिसाइलें दागते हुए ताबड़तोड़ हमला किया गया है, जिसके बाद तनाव और भी अधिक बढ़ गया है। इजरायली सेना की ओर से भी जवाबी हमले के लिए पूरी तरह तैयार होने का दावा किया गया है। दोनों देशों में बढ़ते तनाव का असर सबसे पहले कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता दिखा है और Crude Oil के दाम एक झटके में 5 फीसदी तक बढ़ गए हैं। गौरतलब है कि ईरान, जो कि ओपेक का सदस्य है और इस Oil Sector का सबसे बड़ा प्लेयर माना जाता है। कच्चे तेल के क्षेत्र में इसकी भागीदारी ने तेल आपूर्ति में व्यवधान की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। इसका असर भी दिखने लगा है, क्योंकि ईरान दुनियाभर में होने वाली तेल सप्लाई के करीब एक तिहाई हिस्से की आपूर्ति करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के मिसाइल अटैक से संकट बढ़ने के आसार दिखने लगे हैं और इस खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया।

Iran ने Israel में दागीं 200 मिसाइल, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...