Himachalहरोली बीडीसी बैठक में अवैध खनन व चोरी के मसले गरमाए

हरोली बीडीसी बैठक में अवैध खनन व चोरी के मसले गरमाए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : विधानसभा क्षेत्र हरोली की पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक पंचायत समिति हाल हरोली में बुधवार को आयोजित हुई।  जिसमें प्रेम सिंह औजला द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि सिविल अस्पताल के डॉक्टर शिंगारा सिंह ब पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट मुकेश कुमार धीमान को उनके सराहनीय कार्यों  कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यों ब काम के प्रति सेवा भाव के लिए राज्य सरकार से सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे पूर्ण बहुमत से पास करके राज्य सरकार को इन्हें सम्मानित करने बारे प्रस्ताव भेजा गया।


अवैध खनन पर उपाध्यक्ष सतीश कुमार ब पवन बीटन द्वारा मुद्दा उठाया गया कि स्वां से सिंगा, बाथू,बाथड़ी,करमपुर, कांटे, पालकवाह से दिन रात पंजाब को रेत माफिया रेत सप्लाई कर रहा है। निजी उपयोग के लिए रेत की एक ट्राली भी पुलिस ब माइनिंग विभाग नहीं ले जाने देता । जबकि पंजाब को धड़ले से रेत जा रहा है जिसकी प्रस्ताव की कॉपी डी जी पी पुलिस ब पुलिस अधीक्षक ऊना को भेजी गई ।


पंचायत समिति सदस्य प्रेम सिंह औजला द्वारा पिछली बैठकों में उठाए मुद्दे पर  सिविल अस्पताल हरोली में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार द्वारा सबीकृति प्रदान करने पर सरकार का आभार जताया गया। विभागों के अधिकारीयों कर्मचारियों के विभागाअध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यबाही करने बारे प्रस्ताव रखा गया। सदन द्वारा इनका कड़ा संज्ञान लिया गया।


बैठक में घालूवाल के समिति सदस्य ने 2022 में उनकी लाखों रुपए की चोरी पर पुलिस द्वारा कारबाई न करने बारे मुख्यमंत्री, अनुराग ठाकुर, डी जी पी पुलिस को मामले बारे अवगत करवाने बारे प्रस्ताव रखा।


इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी, मुख्य कार्य कारी अधिकारी समिति मुकेश ठाकुर, पंचायत निरीक्षक एवम सचिव पंचायत समिति महिंद्र पाल, उप निरक्षक प्रेम सिंह, अध्यक्ष रजनी मनकोटिया,उप अध्यक्ष सतीश कुमार,प्रेम सिंह औजला, पवन बीटन, दीपिका मनकोटिया, प्रवेश कुमारी,राजेश पुरी, सुखविंदर कौर, स्वर्ण कुमार,मीना कुमारी,आशा देवी,प्रेम लता,अंजना कुमारी, होशियार सिंह, पुष्पा देवी, सुरिंदर कुमार,रमा कुमारी, ओमपाल सिंह,जगतार कौर, सतविंदर कौर आदि उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...