Breaking Newsचचेरा भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में मां  को देखना मासूम को...

चचेरा भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में मां  को देखना मासूम को पड़ा महंगा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तर प्रदेश: हापुड़ में विवाहेतर संबंध के चलते एक 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. मां ने प्रेमी के साथ मिलकर दरांती से वार कर अपनी बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को खंडहर में फेंक दिया गया. बताया जा रहा है कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी. बच्ची को परिवार के साथ ग्रामीणों हर जगह तलाशा पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. 

जांच के दौरान पुलिस को मासूम का शव घर 20 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ खंडहर में पड़ा मिला. तुरंत ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने विभिन्न बिंदुओं की जांच की. पुलिस के अनुसार बच्ची की गर्दन व पेट पर ऐसे निशान थे. जैसे किसी तार से गले को घोटा-काटा गया हो. 

मां ने  की मासूम की हत्या

पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि बच्ची की मां सुलेखा के अपने भतीजे के साथ प्रेम संबंध थे. 6 साल की काव्या ने मां को आपत्तिजनक हालत में देखा लिया था. जिसके चलते मां ने डर कर अपनी बेटी की हत्या कर दी और शव को खंडहर में फेंक दिया. यह घटना थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा में हुई. सुरेखा का पति ट्रक ड्राइवर है, वह रोजी रोटी के लिए अक्सर बाहर रहता था. इस बीच सुरेखा के अपने जेठ के बेटे अंकित के साथ प्रेम प्रसंग बन गए. राजेश के बाद बाहर जाने के बाद सुरेखा और अंकित का ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ बीतता था. 

सुलेखा का पति राजेश ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था. रविवार की दोपहर सुरेखा व अंकित रंगरेलिया मना रहे थे कि तभी 6 वर्षीया बेटी काव्या ने दोनों को साथ देख लिया था और पिता राजेश को सारी बता बताने को कहा. इससे सुरेखा और अंकित डर गए और दोनों ने मिलकर  काव्या की दरांती वार कर रात के अंधेर में मासूम की हत्या कर दी. फिर शव को खंडहर में फेंक दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए काव्या की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. 

पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया तो उन्हें दीवार पर खून के धब्बे दिखाई दिए और फर्श को पानी से धोया गया था और घर की नाली में भी खून दिखाई दिया. कप्तान ने मकान को सील कर मां सुरेखा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई और उसने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली. सुरेखा ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग अपने भतीजे अंकित के साथ चल रहा था. बेटी ने दोनों को साथ देख लिया था. जिसके बाद उसने दरांती से वार कर बेटी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती भी बरामद की.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...