पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर बने Jai Krishan Rouri

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही चल रही है। सदन में चल रही कार्रवाई के तहत आज डिप्टी स्पीकर का चुनाव किया गया। गढ़शंकर से विधायक जय कृष्ण रोड़ी को सर्वसम्मति से पंजाब विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना गया है।

जय कृष्ण रोड़ी गढ़शंकर सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। सीएम भगवंत मान ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोड़ी पहले शादी में फोटोग्राफर का व्यवसाय करते थे। उनका आज स्टूडियो भी है।

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव पास 

वहीं दूसरी ओर विधानसभा में सेना भर्ती की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया है। सीएम भगवंत मान ने यह प्रस्ताव पास किया। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर सवाल उठाए। मान ने कहा कि अगर यह स्कीम इतनी अच्छी है तो फिर पहले भाजपा वाले अपने बेटों को अग्निवीर बनाएं।

भाजपा ने प्रस्ताव लाने को लेकर खड़े किए सवाल 

बहस में भाजपा ने इस प्रस्ताव को लाने को लेकर सवाल खड़े किए। कांग्रेस और अकाली दल ने इसका समर्थन किया। बहस के बाद इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। सीएम मान ने कहा कि वह PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर स्कीम वापस लेने की मांग करेंगे।

अग्निवीर एक हाथ में हथियार और दूसरे में रखेगा किताब: सीएम भगवंत

सीएम भगवंत मान ने अग्निवीरों को पढ़ाई कराने के बयान पर कहा कि इतने छोटे समय में वह पढ़ाई कब करेगा। एक हाथ में हथियार और दूसरे में किताब रखेगा। शेखचिल्ली के सपने न दिखाओ। उन्होंने कहा कि फौज किराए पर रखने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने पूछा कि अगर रिटायरमेंट में 3 महीने रह गए और लड़ाई लग गई तो क्या वह जंग लड़ेगा?। अगर युवक शहीद हो गए तो उस कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह फैसला जवानी, देशभक्ति और युवाओं के जज्बे के खिलाफ है। मैं इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा। वह इसे पहले ही वापस ले लें। किसान आंदोलन की तरह न करें कि नुकसान होने के बाद गलती को कबूल करें। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुमत से सत्ता में आई है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तानाशाही चलेगा।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...