जालंधरः फैक्ट्री से गौमांस बरामद मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

जालंधर,ENS: पठानकोट बाइपास के पास धोगड़ी में कुछ दिन पहले बंद पड़ी नेहा टोका फैक्ट्री से भारी मात्रा में शिव सेना बाला साहेब बाल ठाकरे के नेता सीनियर नेता और रोहित जोशी ने भारी मात्रा में गौमांस पकड़ा था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने 13 लोगों को काबू किया था। जबकि इस घटना का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान कुरैशी को मेरठ से काबू किया है। पुलिस के पास इमरान कुरैशी ने पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं। इमरान कुरैशी इतना शातिर है कि उसने बंद पड़ी नेहा टोका फैक्ट्री को किराए पर लेने के लिए अपना नाम बदला था।

उसने जो फैक्ट्री मालिक के साथ एग्रीमेंट किया था उसमें अपना नाम शिवम राजपूत बताया हुआ है। साथ ही दस्तावेजों को सत्यापित करवाने के लिए फर्जी पहचान पत्र भी लगाए हुए हैं। एग्रीमेंट में जो भी दस्तावेज लगे हैं वह सारे शिवम राजपूत के नाम से हैं। फैक्ट्री मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी कि शातिर गौ हत्यारा हिंदू नहीं बल्कि हिंदू का रूप धारण करके गौमांस की फैक्ट्री चला रहा है।

अवैध तरीके से गौ हत्या कर उसका बीफ बना कर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करने के मामले में जालंधर देहात पुलिस अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस केस में मुख्य आरोपी इमरान कुरैशी हाथ नहीं आया था। इमरान कुरैशी ने ही यहां पर हिंदू चौला ओढ़ कर बीफ का धंधा शुरू किया था। जिस दिन फैक्ट्री में छापेमारी हुई थी उस दिन करीब 18 टन पैक्ड बीफ फैक्ट्री में लगाए गए डीप फ्रीजरों में से पकड़ा गया। फैक्ट्री में जो लोग पकड़े गए थे उनमें से सिर्फ एक बिहार का मुस्लिम था, बाकी 13 लड़के बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान थे ।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...