जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर की पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सतनाम सिंह निवासी चौधरिया मुहल्ला थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई हरभजन लाल ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सतनाम सिंह से 10 पेटीयां अवैध शराब की बरामद कर आरोपित के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी हैं।
