Amritsarजालंधरः विज्ञान मेले में भाग लेने के लिए 11वीं की ख्वाइश जाएंगी...

जालंधरः विज्ञान मेले में भाग लेने के लिए 11वीं की ख्वाइश जाएंगी जापान, देखें वीडियों

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार के लिए लगातार प्रयास कर  रही है। वहीं हाल ही में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा आदेश जारी किए गए थे कि सरकारी स्कूलों के बच्चे विज्ञान मेले में भाग लेने के लिए जापान जाएंगे। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं इस मेले में जालंधर की 11वीं कक्षा की छात्रा भी जापान जा रही है। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल, रंधावा मंसदा की छात्रा ख्वाइश भी इस मेले में भाग लेने के लिए जापान जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पिता रमन कुमार पुरी, माता नैंसी ने बताया कि उनके लिए यह खुशी की बात है कि उनकी बेटी इस मेले में हिस्सा लेने के लिए जापान जा रही है। उन्होंने बताया कि इनकी 2 बेटियां ही है।

जिसमें से ख्वाइश छोटी है। परिवार ने बताया कि ख्वाइश का पासपोर्ट बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन स्कूल की प्रिंसीपल दलबीर ने खुद भागदौड़ करके ख्वाइश का पासपोर्ट बनवाया। वहीं इस मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसीपल दलबीर कौर ने कहाकि उनके स्कूल के लिए फर्क की बात है कि उनके स्कूल से 11वीं कक्षा की ख्वाइश विज्ञान मेले में भाग लेने के लिए जापान जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ख्वाइश ने बताया कि जब वह 10वीं कक्षा में मैरिट आई तो उस समय उसने कभी यह सोचा नहीं था। ख्वाइश ने कहा कि वह पहली बार विदेश जा रही है। वहीं सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को लेकर किए गए प्रयासों को लेकर वह काफी खुश है। ख्वाइश आज रात की फ्लाइट से जापान के लिए रवाना होगी। वहीं ख्वाइश ने बताया कि स्कूल की टीचर एक्सट्रा क्लास लगाकर उन्हें मेहनत करवाते थे। वहीं इस मामले में उनकी स्कूल की प्रिंसीपल ने काफी मदद की।

बता दें कि राज्य सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 8 छात्राओं को 7 दिनों के लिए जापान की यात्रा पर भेजने की व्यवस्था की है। यह दावा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा था कि राज्य के सरकारी स्कूलों की 8 महिला छात्रों को जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस में भाग लेने के लिए चुना गया है, जिसे विज्ञान में सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम के रूप में भी जाना जाता है।  ये छात्राएं 10 से 16 दिसंबर 2023 तक 7 दिन जापान में रहेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...