Amritsarजालंधरः 20 जगह रावण के दहन को लेकर होंगे 1200 मुलाजिम तैनात

जालंधरः 20 जगह रावण के दहन को लेकर होंगे 1200 मुलाजिम तैनात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दशहरा पर्व आज शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शहर में कुल 20 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दशहरा पर्व को लेकर डीसीपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि 1200 पुलिस मुलाजिम हर जगह तैनात किए गए है। वहीं मेला बस्ती शेख घास मंडी में स्थित दशहरा ग्राउंड में दशहरे का पर्व पर 65 फीट के रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले देखने को मिलेंगे। वहीं इस पर्व को लेकर दशहरा प्रबंधक कमेटी के साथ जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रावण बनाने वाले कारीगरों को आगरा से बुलाया गया है। जोकि तीनों के पुतलों को सजाएंगे।

श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी के प्रधान तरसेम कपूर ने बताया कि कमेटी हर साल दशहरा का पर्व मनाती है। इस बार पर्व को मनाने के लिए लगभग 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। इस बार लगभग 80 फुट के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले ग्राउंड में देखने को मिलेंगे और लंका दहन भी की जाएगी।

श्री राम लीला कमेटी जालंधर कैंट द्वारा श्री विजय दशमी महोत्सव मनाया जाएगा। तनिष्क अग्रवाल (कन्नू) ने बताया कि इस बार आगरा के कारीगरों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के 85 फुट के पुतले और 300 फुट की लंका तैयार की है। धार्मिक आयोजन को सही ढंग से आयोजित करने के लिए कमेटी के सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई जा रही हैं। शहर के बीचो बीच आदर्श नगर ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले खड़े कर दिए गए हैं। आदर्श नगर में पुलिस तैनात रहेगी। वहीं लाडोवाली रोड़ पर पूर्व कांग्रेस विधायक की अगुवाई में दशहरे का पर्व मनाया जाएगा।

बल्टन पार्क दशहरा कमेटी के प्रधान नंद लाल शर्मा, महंत डॉ. राज कुमार शर्मा, हेमंत शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था जालंधर की सबसे पुरानी संस्था है। जोकि इस बार 145वां दशहरा का पर्व मनाएगी। कमेटी के सदस्यों की ओर से 16 अक्तूबर को गुड़ मंडी में झंडे की रस्म अदा की गई। इस बार सहारनपुर का बैंड और बटाला की आतिशबाजी देखने योग्य होगी। इस बार पानीपत के बालाजी के स्वरूप दर्शन देने के लिए आएंगे। यहां 65 फुट के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...