जालंधरः युवकों पर खौलता तेल डालने और पैसे वसूलने के मामले में 2 गिरफ्तार, टीटू फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने मोमोस की रेहड़ी पर युवकों के ऊपर खौलता तेल और पैसे मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हीरा लाल पुत्र जीत राम निवासी मकान नंबर 34 एकता नगर चौगिटी और सरबजीत सिंह उर्फ बल्लू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मकान नंबर 447 मोहल्ला वाल्मीकि चौगिटी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एसआई अरुण कुमार और उनकी टीम ने उक्त आरोपियों को चौगिटी के श्मशानघाट के नजदीक से गिरफ्तार किया है।

पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र राम सवरूप निवासी गुरजिंदर सिंह का वेहड़ा ने शिकायत दी थी कि उसके लड़के करण और साले धर्मवीर 29 जून को शाम 5 बजे बर्गर की रेहड़ी पर मौजूद थे। तभी आरोपी हीरा, सरबजीत और टीटू ने आकर ग्राहकों से मारपीट की ओर ओम प्रकाश से पैसों की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उन पर गर्म तेल डाल दिया।

जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने ओम प्रकाश की शिकायत पर मुकद्दमा नंबर 191 आईपीसी की धारा 326 ए, 323, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में आरोपियों के तीसरे साथी टीटू की तालाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने मीडिया को जानकारी देते हुए टीटू नामक व्यक्ति पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया है। व्यक्ति का कहना है कि चौगिटी के पास टीटू नामक व्यक्ति 500 रुपए हफ्ता वसूली करता है। 

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...