Amritsarजालंधरः अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 2 गिरफ्तार

जालंधरः अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 2 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

10 पिस्तौल और मैगजीन की बरामद, 22 हजार में लाते थे असला

जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अगुवाई में सीआईए की टीम ने एमपी से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों 10 देसी पिस्तौल .32 बोर सहित 10 मैगजीन बरामद की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गुरदासपुर, अजीतपाल सिंह उर्फ शालू पुत्र हरबंद सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि डीसीपी इनवेस्टिगेन हरविंदर विर्क, एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार की टीम ने परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी।

इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जो कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर पंजाब में सप्लाई करते है। जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार है। जो आज भी अवैध हथियारों की सप्लाई देने के लिए परागपुर चौंक की ओर आ रहे है। इस दौरान परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी फगवाड़ा की ओर से आ रहे शकी व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान दोनों के कब्जे से 10 देसी पिस्तौल .32 बोर, 10 मैगजीन बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला है कि दिलप्रीत ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके पिता बिजली का काम करते है। वहीं अजीत ने भी 12वीं पढ़ाई की है। दिलप्रीत ने अपने पास के गांव के अजय कुमार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार की खेप लेकर आया था।

दोनों आरोपियों ने एक एक वैपन अपने पास भी रखा हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी मिलकर 5 दिसंबर की रात बस के जरिए अमृतसर से दिल्ली गए। जिसके बाद वह दिल्ली से इंदौर गए, जहां उन्होंने अपने जानकार से संपर्क साधा। इस दौरान वहां से आरोपियों ने अवैध हथियार लेकर बस के जरिए वापिस आए। इस दौरान दोनों परागपुर के पास बस से उतर गए और अन्य वाहन की प्रतीक्षा में खड़े थे। दोषियों ने पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश से एक पिस्टल 22 हजार के रुपए के हिसाब से लेते है और इसे पंजाब में 70 से 80 हजार रुपए में बेचते है। दोषियों ने बताया कि मध्य प्रदेश से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के गैंगस्टर सहित अन्य बदमाश अवैध असला लेकर आते है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे जांच की जा रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...