जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की दो आरोपितों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी ऊचा सरांजगज और विशाल निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई बलजीत सिंह को रूही बुद्धिराजा निवासी अर्बन स्टेट फेस वन शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह गीता के पास से जा रही थी तो उसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार झपटमार उसका बैग छीन फरार हो गए हैं, जिसके बाद थाना छह के जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने मामला दर्ज कर आरोपित सुखविंदर सिंह और विशाल को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से छीना हुआ बैग और एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।
