Amritsarजालंधरः अवैध हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, इस गैंग से है आरोपी की...

जालंधरः अवैध हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, इस गैंग से है आरोपी की दुश्मनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह , एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की अगुवाई में शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उनकी टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध 3 वेपन .32 बोर के 2 पिस्टल, एक 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। काबू किए आरोपियों के नाम आकाशदीप उर्फ आकाश पुत्र हरिंदर सिंह निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, गुरविंदर सिंह उर्फ मल्ली पुत्र सतनाम सिंह निवासी न्यू दशमेश नगर जालंधर के रूप में हुई है। 

डीसीपी विर्क ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने पटेल चौंक पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाशदीप कुछ समय पहले जेल से कत्ल के केस से बाहर आया था। जिसके बाद अवैध हथियार है। जिस पर पहले भी कई मुकद्दमें दर्ज है। जो आज भी दाना मंडी शैड के नीचे अवैध हथियार लेकर खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। यदि इसी समय वहां पर रेड की जाए तो आकाशदीप को अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है।

जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस दौरान आकाशदीप की तालाशी के दौरान 2 पिस्टल .32 बोर, 2 जिंदा रौंद बरामद हुई। जिसके बाद उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना 2 की पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 158 के तहत अ/ध 25-54- आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद आकाशदीप से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार करके एक देसी कट्टा 315 बोर, 3 जिंदा रौंद बरामद किए। जांच में पता चला है कि आरोपी की दुश्मनी फतेह गैंग से चल रही है। इसलिए रजिंश के चलते वह अपने पास अवैध हथियार रखता है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि ये दोनों पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...