Jalandhar News : सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर घायल

जालंधर,ens: भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। यह हादसा जालंधर के किशनगढ़ पठानकोट रोड पर देर रात 1.35 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई और दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए है। आसपास के लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को करीब 1.50 बजे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गईं थी।

जिन्होंने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दो दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और दो दोस्तों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई थी। पीड़ितों की गाड़ी को किस वाहन ने टक्कर मारी, इस पर जालंधर देहात पुलिस की टीमें जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चार दोस्त अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर अमृतसर से होशियारपुर जा रहे थे। जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर जब उनकी गाड़ी किसनगढ़ चौक के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्ककर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, आगे की जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...