जालंधर (वरुण)। थाना सदर की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह उर्फ राणा वासी धीणा, जोती पुत्र जसपाल वासी छीनपुरा कपूरथला,विक्कर सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी हमीरा के तौर पर हुई है। थाना अजैब सिंह ने बताया कि गत दिवस राहुल सहौता पुत्र जेमस सहौता वासी धीणा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सैलून का काम करता है। जब वह सुबह उठा तो उसके 2 मोबाईल घर से गायब थे, जब उसने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि मोहल्ले के रहने वाले आरोपी मनप्रीत और उसके दोनो साथियों ने मिलकर फोन चुराया था। पुलिस ने आरोपियों को चुराए गए 4 फोन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।
