Amritsarजालंधरः बाबा मुराद शाह में माथा टेकने आई महिला से चेन छीनने...

जालंधरः बाबा मुराद शाह में माथा टेकने आई महिला से चेन छीनने में मामले में 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने पटियाला जिले की रहने वाली 3 महिला स्नैचरों को काबू किया है। इन्होंने बाबा मुराद शाह के दरबार में माथा टेकने जम्मू-कश्मीर से आई एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी। लेकिन महिला ने उन्हें पहचान लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जब तीनों को पकड़ कर थाने में पूछताछ की तो इनसे चेन बरामद हो गई। नकोदर के डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर से महिला शक्ति देवी अपने परिवार के साथ यहां पर धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के लिए आई थी। इसी दौरान उसके गले से महिला ने चोन झपट ली। इसकी शिकायत उन्होंने वहां गश्त पर निकले एएसआई कुलविंदर सिंह और सीनियर कॉन्स्टेबल पुष्पिंदर सिंह से की।

शिकायत पर पुलिस ने जिन तीन महिलाओं पर शक्ति ने शक जाहिर किया था उन्हें थाने में तलब किया गया। थाने में जब सख्ती के साथ महिला स्टाफ ने पूछताछ की तो छीनाझपटी करने वाली महिलाएं टूट गईं। उन्होंने मान लिया कि गले से चेन झपटी थी। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान सत्या उर्फ सुरजीतो निवासी लंगडड़ोई (पटियाला), गोमा उर्फ गोमो निवासी शेर माजरा (पटियाला) और टेत कौर उर्फ अंग्रेजो निवासी खेड़ी गिल्ला (भवानीगढ़, संगरूर) के रूप में हुई है।

डीएसपी ने कहा कि महिलाओं से पूछताछ जारी है। यह महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर जहां पर लोगों की भीड़ होती है वहीं पर जाकर वारदातों को अंजाम देती हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गिरोह के रूप में काम करती है और इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाने के साथ-साथ इनके गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...