Amritsarजालंधर : Global Innovative Immigration and Placement के संचालक sidharath kataria पर...

जालंधर : Global Innovative Immigration and Placement के संचालक sidharath kataria पर 3 FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वासल टॉवर में ग्लोबल इनोवेटिव इमीग्रेशन एंड प्लेसमैंट का ऑफिस चलाने वाला सिद्वार्थ कटारिया के खिलाफ थाना नई बारादरी में एक साथ 3 एफआईआर दर्ज हुई हैं जिसमें उसने 3 लोगों को कनाडा और पुर्तगाल भेजने के लिए 8.60 लाख रुपए की ठगी मारी है। कुछ दिन पहले भी गुरदासपुर के एक व्यक्ति से 5 लाख की ठगी मारने पर उसके खिलाफ थाना नई बारादरी में ही धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।

बताया जा रहा है कटारिया के ऊपर 40 से अधिक शिकायतें पुलिस को मिली है। 8 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अभी तक 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।गढ़शंकर के रहने वाले हरमेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों की दी शिकायत में कहा कि उसने अक्तूबर 2021 में कटारिया के ऑफिस जाकर मीटिंग की थी।कटारिया ने उसकी पत्नी का वीजा लगवाने के लिए करीब 9 माह का वक्त मांगा। ठग एजैंट ने हरमेश सिंह से उसकी पत्नी का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज समेत कुछ ही दिनों में 3.45 लाख रुपए ले लिए और भरोसा दिया कि जल्द ही उनका अप्रूवल लैटर आ जाएगा।

वक्त निकलने पर कटारिया हरमेश सिंह को टालमटोल करता रहा। बाद में उसने उठाने बंद कर दिए। जब वह उसके दफ्तर गया तो पता लगा कि वह ऑफिस बंद करके फरार हो गया है। इसी तरह आरती शर्मा निवासी गुरनाम नगर अमृतसर ने आरोप लगाए कि कनाडा जाने के लिए उनकी कटारिया के साथ 5 लाख की डील हुई थी। 2021 में उन्होंने कटारिया को 3.65 लाख रुपए, पासपोर्ट व मांगे गए दस्तावेज दे दिए।

आरोपी ने एक साल बीत जाने के बाद भी उनका काम नहीं करवाया। जब उन्होंने उसके चैक लगाए तो वह बाऊंस हो गए। बाद में पता लगा कि आरोपी फरार हो गया। तीसरे मामले में दर्ज हुई एफआईआर अशोक कुमार निवासी खुरला किंगरा ने करवाई है। अशोक ने आरोप लगाए कि पुर्तगाल जाने के लिए उन्होंने कटारिया से संर्पक किया था। आरोपी एजैंट ने उनसे डेढ़ लाख रुपए की मांग की। सारे दस्तावेज और पैसे देने के बावजूद आरोपी ने काम नहीं करवाई और चैक बाऊंस करवा दिए। इससे पहले भी कटारिया पर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...