Jalandhar News: Amritpal Singh का Bodyguard साथियों और अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और अन्य आरोपों में अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा वारिस पंजाब दे के प्रमुख और श्री खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के निजी गनमैन रहे गुरभेज सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह निवासी गांव हैबोवाल, गुरभेज सिंह निवासी गांव गुडारा, सतिंदर सिंह उर्फ काला, हरदेव सिंह निवासी गांव पलाही और भरत उर्फ भाऊ पट्टी, तरनतारन के तौर पर हुई है।

आरोपियों को पुलिस ने अवैध हथियार रखने, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि यह रैकेट राज्य में सक्रिय था और राज्य में कानून व्यवस्था को बाधित करने के लिए एक बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहा था। पुलिस ने गुरभेज को जेल भेज दिया है। वहीं, बाकियों को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि लखविंदर सिंह और हर्षदीप सिंह ड्रग्स और हथियारों का बड़ा नेटवर्क चलाते हैं। उसे अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी गुरभेज सिंह से मिलता था।

गुरभेज सिंह पहले अमृतपाल मामले और अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला मामले में कपूरथला जेल में था। जहां उसकी मुलाकात लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी से हुई। जो पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीसीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 बोर के 10 कारतूस, 315 बोर के आठ कारतूस, 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...