Amritsarजालंधरः 275 ग्राम हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः 275 ग्राम हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सीआईए देहात की पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जसवंत निवासी बस्ती खेमकरण, थाना सदर फिरोजपुर, लखविंदर सिंह और कमलजीत सिंह निवासी थाना लाखोंके वहराम, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।

डीएसपी लखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प वाली की टीम के एएसआई नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान पुली कगनीवाल थाना पतारा के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने नाकेबंदी के दौरान आई-20 कार सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे कमलजीत सिंह के पास से 105 ग्राम हेरोइन और उसके पीछे बैठे लखविन्द्र से 95 ग्राम और बलविंदर से 55 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले अवैध माइनिंग का काम करते थे और इस काम में ज्यादा पैसे न बचने के कारण वह नशा तस्करी की राह पर चल पड़े और फिर बॉर्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करने लगे। रिमांड में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सप्लाई इन्होंने कहा देनी थी और किससे लेकर आए थे।

इसी तरह लाबडां पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार निवासी थाना कोतवाली जिला कपूरथला के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान निजरा गेट के पास मौजूद थे, जहां काला संधियां रोड से पैदल आ रहा युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा, तो मौके पर मौजूद एएसआई निरंजन सिंह ने आरोपी रोहित को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...