Amritsarजालंधरः 65 साल के बुजुर्ग का मर्डर, इलाके में दहशत का माहौल

जालंधरः 65 साल के बुजुर्ग का मर्डर, इलाके में दहशत का माहौल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः महानगर में क्राइम की वारदातें फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। आए दिन शहर में क्राइम के मामले सामने आ रहे है। वहीं न्यू हरदेव नगर में बुजुर्ग के मर्डर का मामला सामने आया है। पुलिस को दी जानकारी देते हुए दविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें फ़िलीपीन्स की राजधानी मनिला में रहते उनके भतीजे का फोन आया था, भतीजे ने फोन पर बताया कि पिता जी फोन नहीं उठा रहे।

दविंद्र ने बताया जब उसने घर जाकर देखा तो उसके बड़े भाई सुखदेव सिंह का किसी ने मर्डर कर दिया है। खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था। मर्डर की सूचना के बाद इलाने में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे एसीपी सेंट्रल अश्विनी कुमार एवं थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। न्यू हरदेव नगर में हुए मर्डर को लेकर थाना डिवीजन नंबर 2 में जिला कपूरथला के गांव नंगल सपरोड के रहने वाले जसप्रीत सिंह सोहल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत 128 नंबर एफ आईआरदर्ज की गई है। 

डीसीपी जगमोहन और एसीपी अश्वनी कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी नशे का आदी है। आरोपी ने नशे के कारण अपने फुफड़ का कत्ल कर दिया। जसप्रीत अपने फुफड़ सुखदेव सिंह से पहले भी नशे करने के लिए पैसे लेता था। आज भी उसने नशे के लिए सुखदेव सिंह ने पैसे मांगे थे, लेकिन मृतक सुखदेव सिंह ने पैसे देने से मना कर दिया। इसलिए गुस्साए जसप्रीत ने अपने फुफड़ सुखदेव सिंह का कत्ल कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...