जालंधरः CIA स्टाफ के नकली मुलाजिम बनकर युवकों से ऐंठे 70 हजार, 2 गिरफ़्तार 4 फरार

जालंधर, ENS: सीआइए स्टाफ के कर्मचारी बनकर जुआ खेल रहे युवक से 70 हजार छीन ले जाने वाले 6 लोगों के खिलाफ थाना तीन की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वडाला रोड निवासी प्रथम अरोड़ा और हरबंस नगर निवासी अंशु वर्मा के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपियों की पहचान हितेश, पंकज, जय और काली छोटा के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये, जो उन्होंने जुआ खेलने वालों से छीने थे, बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि बीते दिनों दीन दयाल उपाध्याय नगर निवासी गगन खन्ना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अमर गेस्ट हाउस में अंशु वर्मा, प्रथम अरोड़ा, हितेश, जय, पंकज और काली ताश खेल रहे थे। अंशु वर्मा ने उसे गेस्ट हाउस में बुलाया और सभी जुआ खेलने लगे। इस दौरान दो अज्ञात युवक कमरे में आ गए और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन युवकों ने खुद को सीआइए स्टाफ का कर्मचारी बताया उक्त युवक उसकी जेब से 70 हजार रुपये निकालकर ले गए। जांच में पता चला कि सभी ने मिलकर गगन से पैसे छीनने के लिए साजिश रची थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...