जालंधर: नगर निगम की बेसमेंट में हुए सुसाइड का मामला, जेई सहित भाटिया फाइनांसर मृतक के बेटे पर शिकायत वापस लेने का बना रहे दबाव

जालंधर, (वरुण): नगर निगम में दो दिन पहले हुए लिफ्ट कर्मचारी को लेकर नया मोड़ सामने आया है। लिफ्ट कर्मचारी पवन कुमार की मौत के मामले में उनके बेटे रमन कुमार (21) ने ब्याज माफिया को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मृतक पवन के बेटे रमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके पिता ने कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे लेकिन बाद में बैंक लोन लेकर सारे पैसे वापस कर दिए।

पैसे लेने के बावजूद चेक वापस नहीं किया जा रहा था। इसी वजह से वह परेशान थे और दफ्तर भी नहीं जाते थे। लिफ्ट मैन पवन कुमार के सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं ब्याज के पैसे से परेशान होकर मर रहा हूं और मेरी मौत का कारण विजय कुमार, जोगिंदर जेई, भाटिया फाइनांसर और उसका एक साथी है। इस पर थाना तीन की पुलिस जेई सहित निगम कर्मी विजय कुमार और फाइनांसर भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार वह अब फरार चल रहे है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवारिक सदस्य ने बताया कि निगम में ब्याज माफिया का काम जोरों पर चल रहा है और अब वही ब्याज माफिया उस पर अपनी शिकायत वापस लेने का दवाब बना रहे है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में अधिकतर मुलाजिम इस ब्याज माफिया के चुंगल में फंसे हुए हैं, जो 10 फीसदी से ज्यादा की ब्याज वसूलते हैं। परिवारिक सदस्य ने बताया कि लेट फिस होने पर जुर्माने के साथ मारपीट भी करते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...