Jalandhar News : भारी संख्या में काशी के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, देखें वीडियो

कैबिनेट मंत्री और सांसद का बयान, दिल्ली की जीत का पंजाब में नहीं पड़ेगा कोई असर

जालंधर,ens: रेलवे स्टेशन से बेगमपुरा एक्सप्रेस में दोपहर 3 बजे ट्रेन बल्लां डेरा के प्रमुख संत निरंजन दास की अध्यक्षता में हजारों श्रद्धालु काशी के लिए रवाना हुए। इससे पहले बीएसएफ चौक से रेलवे स्टेशन तक शोभायात्रा निकाली गई। ट्रेन को करवाना करने के लिए रेलवे स्टेशन पर आप पार्टी के सांसद राज कुमार चबबेवाल और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए चबबेवाल ने कहा कि स्टेशन पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। वही दिल्ली में भाजपा की जीत पर चबबेवाल ने कहा कि जीत हार तो पार्टी में चलती रहती है। खुशी की बात यह है कि इस बार भी उनके वोटिंग शेयर मैं कुछ ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला।

पंजाब में 2027 के चुनाव में भाजपा की वापसी को लेकर चबबेवाल ने कहा कि दिल्ली में भी आप पार्टी तीन बार सत्ता में रहिए ऐसे ही पंजाब में काम से कम तीन बार आप पार्टी सत्ता में ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने सत्ता में रहकर काफी बेहतर काम किए हैं, लेकिन अब दूसरी पार्टी के कामकाज को देखकर लोगों को खुद ही पता चल जाएगा कि अरविंद केजरीवाल की सोच में और भाजपा की सोच में क्या अंतर है। वही मीडिया से बात करते हुए मोहिंदर भगत ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी को 2% कम वोट मिला है जो कि बहुत कम मार्जिन है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली वासियों ने भाजपा और पार्टी को वोट शेयरिंग के मुकाबले बराबर का फतवा दिया है। उन्होंने कहा कि आज भी दिल्ली में आप पार्टी दूसरे नंबर पर बड़ी पार्टी बनकर आई है। वहीं इसका पंजाब पर असर पढ़ने को लेकर कहा कि दिल्ली की नतीजों का पंजाब पर कोई देखने को नहीं मिलेगा।

प्रताप भाजपा द्वारा आप पार्टी के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में होने वाले बयान पर मोहिंदर भगत ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में तीन बार एक भी सीट हासिल ना कि हो उनके पास इससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हो सकती। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता सरबजीत मक्कड़ ने कहा कि प्रमुख संत निरंजन दास की अध्यक्षता में श्रद्धालु काशी को रवाना हुए हैं। मक्कड़ ने कहा लोगों के बड़े उत्साह को देखते हुए अगली बार दो ट्रेनों का इंतजाम किया जाएगा। यह ट्रेन हर साल की तरह 6 दिन के लिए काशी जाएंगी। इस दौरान ट्रेन चलने पर मक्कड़ ने लोगों को काशी रवाना होने के लिए बधाई दी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...