Amritsarजालंधरः इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, हमलावारों ने मां के सामने...

जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, हमलावारों ने मां के सामने दिया वारदात को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बिलगा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हमलावारों ने बेसबैट से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय जसदीप सिंह उर्फ जग्गी निवासी गांव पत्ती बग्गा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए गए बयानों में महेंद्र कौर (68) ने बताया कि रविवार को रात पीड़िता को पता चला उनके बेटे जग्गी को कुछ अज्ञात युवकों ने श्मशान घाट (पट्टी बग्गा की गांव) में मारपीट की है। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ पड़ा हुआ है। इतना पता चलते ही पीड़िता तुरंत वहां पहुंच गई। जहां उन्होंने देखा कि उनके बेटे को बुरी तरह पीटा जा रहा था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी जग्गी के सिर पर बेसबैट से वार कर रहे थे। जख्मी हालत में जग्गी जमीन पर गिर गया था।

जिसके बाद आरोपियों ने डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने काफी देर तक अपने बेटे को छुड़वाने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपी वारदात कर वहां से फरार हो गए। पीड़ित महिला लोगों की मदद से जग्गी को नूरमहल के मंजीत अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना बिलगा की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महेंद्र कौर ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती हैं और उनके पांच बेटे हैं। तीन की शादी हो चुकी है। उनका सबसे छोटा बेटा जसदीप सिंह जग्गी अभी कुंवारा ही था और खेती-बाड़ी करता था।

पीड़िता ने बताया बीती वीरवार को उनका बेटा शाम करीब 5:00 बजे अपने घर से किसी काम के लिए निकला था। इस दौरान साजन घई और उसके अन्य साथी घर में आ धमके। आरोपियों ने आते ही धमकियां देनी शुरू कर दी। आरोपियों ने मृतक की मां को धमकी दी कि अपने बेटे को समझ लो, वरना बुरा हो जाएगा। आरोपी धमकियां देते हुए मौके फरार हो गए। इस मामले में जालंधर देहात के थाना बिलगा की पुलिस ने आरोपी पत्ती भट्टी गांव, बिलगा के रहने वाले चंदन कुमार उर्फ चांदी, गांव पत्ती बग्गा की के निवासी गुरप्रीत उर्फ गोपी, साजन घई, जसकरण सिंह उर्फ बब्बी डड्डू और साहिल उर्फ शैली के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 506 और 148-149 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...