जालंधरः जलस्तर बढ़ने के कारण जायजा लेने पहुंचे DC विशेष सारंगल और आप सासंद सुशील रिंकू, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ गया। दरिया में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया। वहीं फिल्लौर में सतलुज दरिया के बिल्कुल साथ सटे शनि गांव और पीर बाबा की मजार भी पानी में डूब गए हैं। यहां पर भी सतलुज दरिया का पानी पहुंच गया है। इस दौरान जालंधर के DC विशेष सारंगल और आप सांसद सुशील रिंकू नवां खैरा बेट गांव में जायजा लेने के लिए पहुंचे। बता दें कि सतलुज पुल के नीचे स्थित दोनों स्थानों पर चार-चार फीट के करीब पानी भर गया है। आसपास के गांव भी सतलुज नदी में बढ़े बहाव के कारण डूब गए हैं। वहीं जालंधर के शनि गांव के आस-पास के इलाकों में लोगों के घर में पानी पहुंच गया है, जिस कारण लोग फंसे हुए है। मौके पर NRDF की टीमें तैनात की गई है, जो कश्ती  के जरिए लोगों को बाहर निकलने में जुटी हुई है। 

प्रशासनिक अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं पंजाब में नदियों में भी पानी का बहाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस दौरान लोगों को भी अपील की जा रही है कि वह नदी के आसपास ना जाएं। प्रशासन ने पिछले कल से ही सतलुज दरिया के किनारे फिल्लौर सब डिवीजन और शाहकोट सब डिवीजन के लगते 50 से ऊपर गांवों को खाली करवाना शुूरू कर दिया था। प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहा है। इनके लिए प्रशासन ने बाकायदा कैंपों की व्यवस्था की है। लोगों को स्कूलों, धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सार्वजनिक उपयोग की जगहों सरायों आजि में ठहराया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...