Amritsarजालंधरः NRI वोटिंग में हुए हंगामे के बाद पूर्व प्रधान ने किया...

जालंधरः NRI वोटिंग में हुए हंगामे के बाद पूर्व प्रधान ने किया बायकाट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS:  NRI सभा की प्रधानगी को लेकर आज हो रहे चुनाव के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान पूर्व प्रधान ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद उन्होंने वोटिंग का बायकाट कर दिया। दरअसल, साल 2013 में एनआरआई सभा के प्रधान बने जसबीर सिंह गिल एनआरआई सभा ऑफिस के बाहर की धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि 2 माह पहले आई महिला को इतनी वोटें कहा से आ गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकारों के ही काम है।

वहीं बायकाट को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे वोटर्स अभी भी बाहर खड़े है। उन्होंने कहा कि उन्हें वोटिंग नहीं करने दी जा रही। उन्होंने कहा कि अगर वह मैंबर बन सकते है और पैसे जमा करवा सकते है तो वोटिंग क्यों नहीं कर सकते। पूर्व प्रधान का कहना है कि जस्टिस के कमिश्नर साहिब की यह ड्यूटी है। वह हमें कहते कि पिछले 10 साल की वोटिंग कैंसिल कर रहे है, आप अपनी और मेहनत करें। उन्होंने कहा कि जस्टिस कमिशनर ने उन्हें ऐसा कुछ नहीं कहा। उन्होंने आरोप लगाए है कि उनका नंबर कमिश्नर साहिब ने ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। वहीं पूर्व प्रधान ने कहा कि उन पर कार्ड वैलिट ना होने के आरोप बेबुनियाद है।

उन्होंने कहा कि वह दिखा सकते है कि दूसरे पक्ष की ओर से हो रही वोटिंग के कुछ कार्ड के जरिये वोटिंग हो रही है, लेकिन उनके पक्ष के कार्ड को एक्सपायर कहकर वोटिंग नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमिशनर से बात की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बता दें कि 23 हजार वोटिंग में से अभी तक सिर्फ 200 के करीब ही वोटिंग हुई है। दविंदर सिंह ने कहा कि आज वोटिंग के दौरान पूर्व प्रधान की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े किए है। उनका कहना है कि उनके पास कई लोगों की सुनवाई ना होने की लिस्टे पड़ी है। ऐसे में अब नए चुने जाने वाले प्रधान को लेकर उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि पुरानी समस्याओं को पहले हल किया जाए। जिसके कारण जो काफी समय से परेशान हो रहे लोगों की समस्या का हल हो सके।

बता दें कि एनआरआई सभा के चुनाव के लिए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एनआरआई सभा के ऑफिस के आसपास और अंदर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर सहित अन्य सुरक्षा प्रबंध भी किए जा चुके हैं। पुलिस सुरक्षा के साथ साथ मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और तहसीलदारों की भी तैनात किया गया है। सभी एनआरआईज को उनके कार्ड देखकर ही अंदर एंट्री दी जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...