Amritsarजालंधरः 'आप सरकार आपके द्वार' योजना को लेकर अकाली दल ने साधा...

जालंधरः ‘आप सरकार आपके द्वार’ योजना को लेकर अकाली दल ने साधा निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन लुधियाना में  ‘आप सरकार आपके द्वार’ योजना के तहत घर बैठे 43 सुविधा देने का ऐलान किया था। वहीं इस मामले को लेकर अकाली दल ने आप पर जमकर निशाना साधा है। आदमपुर से अकाली दल के पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू ने कहा कि आज वह  डीसी दफ्तर में आकर उन्होंने प्रशासन को मांग पत्र दिया है और लोगों के लंबित पड़े कामकाज का निपटारा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वह आम लोगों की सरकार है लोगों की मांगों को सुनकर उनके कामकाज को पूरा करेंगी। अकाली नेता ने कहा कि आज के समय में पंजाब में भारी मात्रा में कर्मचारी हड़ताल पर है। लोगों की जन्म सर्टिफिकेट सहित कई काम लंबित पड़े हुए है।

पवन टीनू ने कहा कि पिछली सरकारों में पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट का जो बजट 40 करोड़ रुपए का होता था, वह 2 हजार करोड़ रुपए का हो गया है। उन्होंने कहा कि जहां देखों बोर्ड लगे हुए है, जहां देखों फ्लैक्स लगी हुई है। लेकिन असल में कामकाज कोई हो नहीं रहा है। पवन टीनू ने कहा कि सरकार झूठे वायदे कर रही है। असल में कर्मचारियों सड़कों पर धरना लगाकर बैठे हुए है। सरकारी कामकाज ठप्प पड़ा हुआ है। वहीं सरकारी अस्पतालों में लोगों को दवाईंयां नहीं मिल रही। अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद नहीं है। अकाली नेता ने कहा कि सरकार को चाहिए कि धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को सुनें और हड़ताल को खोले। उन्होंने कहा कि टीवी पर आकर कहा जा रहा है कि इतने काम हो गए, दरअसल, असल में लोगों के काम नहीं हो रहे है। अकाली नेता ने कहा कि काम कोई हो नहीं रहा, लेकिन भगवंत मान की फोटो फ्लैक्स बोर्डों पर लगी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...