Amritsarजालंधर: NHM के ठेका मुलाजिमों के बाद आंगनबाड़ी यूनियन ने निकाला रोष...

जालंधर: NHM के ठेका मुलाजिमों के बाद आंगनबाड़ी यूनियन ने निकाला रोष मार्च, लगा जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव से पहले आप पार्टी की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। दरअसल, आप पार्टी के खिलाफ यूनियनों ने मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। कुछ देर पहले ही आप सरकार के खिलाफ NHM के ठेका मुलाजिमों ने अपनी मांगे ना पूरी हो जाने को लेकर धरना लगाया था। इस दौरान उनके साथ अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया मौजूद थे। वहीं अब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली। उनकी मांग है कि जब तक पंजाब सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए पत्र जारी नहीं करती है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इसी सिलसिले में राज्य भर से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुटीं।

इस बीच सभी ने सरकार की नीति की आलोचना की और उन्हें अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए मांग पत्र जमा करने के लिए दोपहर तक का समय दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई पत्र नहीं मिलने के विरोध में सभी लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे अपना धरना जारी रखेंगे। पंजाब अध्यक्ष हरजीत कौर पंजोला की अध्यक्षता में सर्वप्रथम मजदूर दिवस के अवसर पर पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, उसके बाद सभी ने रैली के रूप में अर्थी फूंक प्रदर्शन किया, जिसमें केंद्र और राज्य की नीतियों की आलोचना की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड गेट व सड़क जाम करने से गढ़ा रोड, डिफेंस कॉलोनी, संविधान चौक, कूल रोड, न्यू जवाहर नगर मार्केट आदि सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई है। जिससे सड़कों पर काफी देर तक जाम लग गया। इस दौरान महासचिव सुभाष सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हैल्परों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं से किए गए वादे भुल गई है, ऐसे में सभी ने मिलकर सरकार को याद दिलाया है कि एक साल बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा कुछ किया गया। इस मौके पर मनदीप कुमारी, गुरदीप कौर, गुरमीत कौर, अनूप कौर, बलजीत कौर, गुरमेल कौर, बलराज कौर, सुरजीत कौर, निर्लेप कौर, रंजीत कौर आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...