जालंधर (वरुण/हर्ष): सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी काली सड़क पर मौजूद थी, इसी दौरान सूचना मिली कि रवि कुमार उर्फ बंटी पुत्र बलवीर सिंह वासी बलदेव नगर, अशोक कुमार पुत्र दुर्गादास वासी पृ्थ्वी नगर धानकियां मोहल्ले में दड़ा सट्टा लगवा रहे हैं, जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने दोनो आरोपियों को लैपटाप प्रिटंर और 12120 रुपए की नगदी सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर लाटरी रैगूलेशन एक्ट, गैंबलिंग एक्ट और आईपीसी की धारा 294 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बंटी को पहले भी कई बार सट्टा लगवाते हुए गिरफ्तार किया है।
