Amritsarजालंधरः SHO नवदीप, जगजीत कौर और बलविदंर कौर की जमानत हुई खारिज

जालंधरः SHO नवदीप, जगजीत कौर और बलविदंर कौर की जमानत हुई खारिज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर के दो ढिल्लों भाइयों (मानवजीत और जश्नबीर ) के सुसाइड केस में वांटेड तीन पुलिसवालों इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, ASI बलविंदर सिंह और महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर की एंटी सिपेटरी बेल पर आज सुनवाई हुई। जहां माननीय जज ने तीनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि ब्यास नदी में छलांग मारने वाले दोनों भाइयों में से जश्नबीर की डैड बॉडी नदी के साथ लगते खेतों से पानी उतरने के बाद मिट्टी में दबी हुई मिली थी। सुसाइड मामले में केस आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आईपीसी की धारा 306 में दर्ज होते ही पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने इंस्पेक्टर नवदीप को बर्खास्त कर दिया था। केस में नामजद ASI बलविंदर सिंह और महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर लगभग दो हफ्ते से फरार हैं।

तीनों ने कपूरथला में एडिशनल सेशन जज अजायब सिंह की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। जिस पर आज, मंगलवार को सुनवाई थी। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के केस में फरार चल रहे तीनों पुलिस वालों में से कोर्ट में सबसे पहले महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। उसकी याचिका स्वीकार होने के बाद इंस्पेक्टर नवदीप और ASI बलविंदर ने भी बेल पिटीशन लगा दी थी।

आरोप है कि इन तीनों पुलिसवालों की प्रताड़ना से तंग आकर दो भाइयों, जश्नबीर सिंह ढिल्लों व मानवजीत सिंह ढिल्लों ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी थी। गोइंदवाल साहिब पुल से ब्यास नदी में कूदने वाले जश्नबीर की डेड बॉडी तो मिल गई, मगर उसके बड़े भाई मानवजीत का अभी कोई अता-पता नहीं है। दोनों भाइयों के पिता ने पिछले दिनों आरोप लगाए थे कि इस घटना के कई दिनों बाद, मानवजीत का मोबाइल फोन कुछ पल के लिए ऑन हुआ था। उन्हें शक है कि SHO नवदीप सिंह क्रिमिनल माइंडेड है और उसी ने उसके बेटे को कहीं खुर्द-बुर्द कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...