Amritsarजालंधरः बीबी जागीर कौर की हुई घर वापसी, पुराने चेहरों को मनाने...

जालंधरः बीबी जागीर कौर की हुई घर वापसी, पुराने चेहरों को मनाने में जुटे Sukhbir Badal

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पार्टी को मजबूत करने के लिए पुराने चेहरों को मनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में सुखबीर बादल ने सुखदेव ढिंडसा के साथ मुलाकात कर उनकी अकाली दल में वापसी करवाई थी। दरअसल, बेगोवाल में अकाली दल की समूह लीडरशिप की मौजूदगी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर की घर वापसी सुखबीर बादल ने करवाई है। बीबी की घर वापसी ना सिर्फ जिले बल्कि पूरे दोआबा में अकाली दल मजबूत होगा।

इस मकसद से बीबी द्वारा बेगोवाल में एक वर्कर मीटिंग का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बीबी जागीर कौर ने वर्करों की मौजूदगी में अकाली दल के साथ फिर से चलने का ऐलान किया है। बता दें कि एसजीपीसी की कार्यप्रणाली को लेकर पंथक क्षेत्रों में पाई जा रही नाराजगी एवं कमेटी प्रधान के चुनाव दौरान अपनाए जाते लिफाफा कल्‍चर खिलाफ तथा पंथक मर्यादा की बहाली के एजेंडा को लेकर नवंबर 2022 को प्रधानगी का चुनाव लड़ने की घोषणा बाद शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को पार्टी से निष्काषित कर दिया था। इसके बावजूद बीबी लिफाफा कल्चर का विरोध करते हुए कमेटी का चुनाव लड़ी थी लेकिन हार गई थी।

वहीं दूसरी ओर निलंबन बाद बीबी जागीर कौर का कहना था कि उन्होंने ना तो शिरोमणि अकाली दल खिलाफ कोई गतिविधि की थी और ना ही पार्टी सुप्रमो सुखबीर सिंह बादल खिलाफ कुछ कहा था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तो स्वतंत्र संगत की चुनिंदा संस्था है। वह एसजीपीसी की कार्यप्रणाली को लेकर पंथक क्षेत्रों में पाई जा रही उदासीनता को लोकर प्रधान का चुनाव लोकतंत्रिक ढंग से करवाने की बात कर रही थी।

हालांकि बीबी जागीर कौर आज भी अपने स्टैंड पर कायम है कि वह तो कभी अकाली दल से अलग नही हुई थी बलकि पार्टी में रह कर ही अकाली दल को मजबूत बनाना चाहती थी। आज दोपहर बाद सुखबीर सिंह बादल बेगोवाल आ रहे है, जिनका स्वागत है लेकिन वह अपने सिद्धातों पर हमेशा कायम रहेेगी और शिअद एवं एसजीपीसी की मर्यादा व सिद्धातों पर सदैव पहरा देते हुए इन संस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...