Jalandhar: उपचुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका, दर्जनों लोग AAP Party में हुए शामिल

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव से पहले लगातार आप पार्टी विपक्ष को झटका दे रही है। वहीं सीएम भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में सीएम निवास पर आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान आप का साथ थामा। इस मौके विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जनता के साथ जो वायदे किए थे, उसको लगातार पूरा किया है, जिस कारण जनता का आप पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत घर ऐसे हैं, जहां बिजली का बिल जीरो आ रहा है।

जबकि सरकार का मुख्य फोक्स लोगों को अच्छा प्रशासन और स्वास्थ्य सुविधां बेहतर से बेहतर उपलब्ध करवाने की तरफ है। सरकार के इसी प्रयासों के चलते आम आदमी पार्टी का काफिला लगातार बढ़ रहा है और उपचुनावों में आप उम्मीदवार को बड़ी लीड हासिल होगी। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें केवल वायदे करती थी और उसको पूरा नहीं किया जाता था, लेकिन सीएम भगवंत मान सरकार ने वायदे भी किए और उसको पूरा भी किया।

वहीं समाजसेवी कर्ण गिल्होत्रा ने कहा कि सरकार जहां युवाओं को नौकरियां प्रदान कर रही है, वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में हर सुविधा प्रदान करते हुए बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा मोहल्लों में आप क्लीनिक खोलकर लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि जहां भी वह प्रचार के लिए जाते हैं, लोग सरकार के प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...