Amritsarजालंधरः DSP की मौत को लेकर ADCP-1 और उनके दोस्त का आया...

जालंधरः DSP की मौत को लेकर ADCP-1 और उनके दोस्त का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत को लेकर ADCP-1 बलविंदर सिंह रंधावा का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 31 को रात करीब 2 बजे थाना डिवीजन 2 के ड्यूटी अफसर को सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल नहर के पास एक शव पड़ा हुआ है। जब उन्होंने वहां पर जाकर चैक किया तो पता चला डीसएपी से सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। जिसकी पूरी गहनता से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे है कि एक्सीडेंट ही इसका मुख्य कारण है या कोई और कारण है। उन्होंने कहा कि डीसएसपी के पास कोई व्हीकल नहीं बरामद हुआ है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार नए साल पर डीएसपी दलबीर सिंह अपने 3 दोस्तों के साथ घर से निकले थे। चारों ने नए साल की पार्टी के लिए कहीं जाना था। देर रात डीएसपी दलबीर सिंह को उसके दोस्तों ने बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था।जिसके बाद से उनका कोई अतापता नहीं था। पुलिस ने बस स्टैंड के पास से कुछ सीसीटीवी अपने कब्जे में लिए हैं। दूसरी ओर डीएसपी के दोस्त रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें उक्त शव मिलने के बारे में पता चला था। शव बुरी तरह से खून से लथपथ था। रंजीत सिंह ने बताया कि उनके सिर और मुंह पर का चोट ने निशान हैं। उन्होंने कहा कि डीएसपी का शव जहां से मिला वह रोड उनके घर की ओर नहीं जाती थी। इसलिए केस में कई सवाल खड़े होते हैं। 

वहीं ज्वाइंट कमिशनर संदीप शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। रात के वक्त डीएसपी दलबीर सिंह पैदल कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनका सिर किसी चीज से टकराया। इसके कारण उनकी मौत हो गई। संदीप शर्मा ने बताया कि एरिया के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे पता किया जा रहा है कि ये हादसा कैसे हुआ। अगर ये हादसा नहीं है तो सिर पर जख्म कैसे आया। फिलहाल मामले की विभिन्न एंगलों पर जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...