जालंधरः रेलवे ट्रैक रोकने के ऐलान को लेकर किसानों का आया बड़ा बयान

जालंधर,ENS: किसानों द्वारा लगातार दूसरे दिन नेशनल हाईवे जाम किया हुआ है। वहीं किसानों ने बीते दिन रेलवे ट्रैक रोकने की चेतावनी दी थी। इस दौरान किसानों ने कहा था कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आज वह रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। लेकिन अब किसानों का कहना है कि वह आज रेलवे ट्रैक को जाम नहीं करेंगे। इसलिए आज रेलवे ट्रैक रोकने के मामले को टालते हुए उन्होंने आज मीटिंग का हल ना निकलने पर कल ट्रैक रोकने का ऐलान किया है। वहीं किसानों द्वारा हाईवे जाम करने को लेकर पुलिस ने राहगीरों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसी के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को वैकल्पिक रूट दिए गए है।

वहीं लुधियाना पुलिस ने भी अमृतसर, जम्मू और पठानकोट जाने वाले वाहन चालकों को नैशनल हाईवे 44 का प्रयोग न करने की सलाह दी है। वाहन चालकों को अपील की गई है कि जिन लोगों ने लुधियाना से अमृतसर की तरफ जाना है वह मोगा साइड से जा सकते है। इसके साथ ही जो लोग पठानकोट या जम्मू जाना चाहते हैं वह चंडीगढ़ रोड का प्रयोग कर सकते है। अधिकारियों का कहना है कि लाडोवाल डायवर्शन प्वाइंट पर भी ट्रैफिक कर्मियों को तैनात कर उन्हें अलर्ट किया गया है कि जरूरत पड़ने पर खन्ना व दिल्ली साइड से आ रहे वाहनों को हंबडा से नकोदर,जगराओं की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...