JalandharJalandhar News: सुबह-सुबह जिम के बाहर बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोली,...

Jalandhar News: सुबह-सुबह जिम के बाहर बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोली, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मकसूदां थाने के अंतगर्त आते इलाके से सामने आया है। जहां जिम के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बाइक सवार हमलावारों ने प्रधान पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अकुंश का कहना है कि प्रधान द्वारा नशा रोकने के प्रयास किए जा रहे है। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा थ्रेट किया गया। उन्होंने कहा कि एससी एक्ट के पर्च रद्द करवाने के काम प्रधान द्वारा किए जा रहे है।

ऐसे में हो सकता है इस मामले को लेकर रंजिश रखते हुए व्यक्तियों ने हमला किया है, लेकिन गनीमत यह रही कि घटना में प्रधान को गोली नहीं लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें 10 बजे के करीब गोली चलने की सूचना मिली थी कि जिम के बाहर गोली चली है। थाना 1 से जांच अधिकारी एएसआई शाम लाल ने कहा कि अभी पता नहीं चल पाया है कि कितनी गोलियां चली है। जांच अधिकारी ने कहा कि जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

एएसआई ने कहा कि मौके पर उन्हें पता चला है कि घटना को अंजाम 2 व्यक्तियों ने दिया है। वहीं पीड़ित प्रधान ने कहा कि वह रोजाना की तहर जिम पर आया था। इस दौरान 2 व्यक्ति आए और एक ने पीछे से उस पर गोली चलाई, लेकिन फंस गई। इस दौरान प्रधान ने कहाकि उसने अपना लाइसेंसी हथियार निकाल लिया। जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। इस दौरान भागते हुए हमलावारों ने फायर किए। पीड़ित ने कहा कि दोनों के मुंह ढके हुए थे। पीड़ित ने कहा कि जांच अधिकारी उसे असलहा जब्त करने के लिए कह रहे है।

असलहा जब्त करने को लेकर प्रधान ने कहा कि जांच अधिकारी कह रहे है कि उन्हें उच्च अधिकारियों का आर्डर आया है, इसलिए उसका असलहा जब्त किया जाएगा।पीड़ित ने कहा कि उसे पहले से थ्रेट कॉल मिल रही है, ऐसे में अगर उसकी जान चली जाती है तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। पीड़ित ने कहा कि उसे सिक्योरिटी दिए जाने को लेकर जब जांच अधिकारी से कहा तो वह उसे कहने लगे खुद के पैसों पर सिक्योरिटी ले सकते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...