Himachalजालंधर से आप विधायक शीतल अंगुराल से बीजेपी ने साधा संपर्क, दी...

जालंधर से आप विधायक शीतल अंगुराल से बीजेपी ने साधा संपर्क, दी धमकी, हरपाल चीमा ने किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। हाल ही में आप विधायक शीतल अंगुराल ने बीजेपी की पार्षदों को आप पार्टी ज्वाइन करवाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया था। वहीं अब आप के मंत्री हरपाल चीमा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। हरपाल चीमा ने खुलासा करते हुए कहा कि बीजेपी जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। उनको खरीदने की बीजेपी की ओर से कोशिश की जा रही है।

चीमा ने आगे कहा कि आप पार्टी के विधायकों को बीजेपी की ओर से धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। वह इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव को शिकायत देने के लिए जा रहे है। जिसमें उन्होंने शीतल अंगुराल का नाम स्पष्ट तौर लिया है हालांकि 9 विधायकों के नामों की जिक्र नहीं किया गया। चीमा ने आगे कहा कि  जैसे ही शिकायत दर्ज हो जाएंगी वह इसकी कॉपी सबूतों के साथ मीडिया के सामने रखेंगे।

वहीं दूसरी ओर आप पार्टी के मंत्री अमन अरोड़ा ने इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता भी की है। जिसमें उन्होंने भी आप विधायक शीतल अंगुराल को बीजेपी की ओर से धमकी देने के आरोप लगाए है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आप के 35 विधायक उनके संपर्क में है। बता देंकि बीते दिन हरपाल चीमा ने बीजेपी पर पंजाब की ‘आप’ सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। आप का आरोप है कि उनके विधायकों को दो केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई और ईडी का हवाला देकर डराया जा रहा है। वहीं विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...