Amritsarजालंधरः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, आरोपी काबू, देखें वीडियो 

जालंधरः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, आरोपी काबू, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पिस्तौल के बल पर Wine Shop पर लूट का मामला

जालंधर, ENS: महानगर में 2 दिन पहले पिस्तौल के बल पर Wine Shop से लाखों की नगदी की लूट का मामला सामने आया था। जिसकी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप ने बताया कि डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी-2 भूपिंदर सिंह, एडीसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के ईंचार्ज हरजिंदर ने 66 फुटी रोड़ के नजदीक क्यूरो माल जालंधर द लिक्वर ग्रेंटस ट्रेडर वाइन शॉप में पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए स्टाफ ने उक्त आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की तो उक्त आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। 

पुलिस ने आरोपियों से 1 पिस्टल, .32 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया 28 अक्टूबर को मुंह ढके हुए 2 आरोपी शराब की दुकान में घुसे। इस दौरान एक आरोपी ने दुकानदार से विस्की का रेट पूछा और दूसरे ने पिस्तौल निकाल ली। इस दौरान आरोपियों ने दुकानदार को पिस्तौल के बल पर डराकर उसकी तिजौरी से पैसे निकाल लिए और शराब की बोतलें निकाल कर ताजपुर की ओर फरार हो गए। जिसके बाद सीएआई स्टाफ की स्पेशल टीमों को वारदात की गुत्थी को सुलझाने के लिए तैनात किया गया। इस दौरान घटना को ट्रेस करते हुए पुलिस गुरमेहर कालोनी में पहुंची तो एक बाइक सवार दशमेश नगर भार्गव कैंप की ओर आता हुआ दिखाई दिया।

इस दौरान सीआईए स्टाफ ने उसे रुकने का ईशारा किया। इस दौरान बाइक सवार ने बाइक पीछे की ओर घुमा ली और फरार होने के दौरान वह गिर गया। जिसके बाद उक्त आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और पुलिस को जान से मारने की नीयत से उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी की टांग पर लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। घायल स्वर्ण सिंह उर्फ मनी डोन को ईलाज के अस्पताल दाखिल करवाया गया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ के दौरान उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने काबू लिया गया।

पूछताछ के दौरान पता चला है कि उक्त आरोपी नशे का आदी है और वह एक माह पहले ही एक केस में जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। उक्त केस में आरोपी ने बस स्टैंड के पास लक्की गिल का गोलियां मारकर कत्ल किया था। उक्त आरोपी शेरू ग्रुप से साथ जुड़ा हुआ है। जिसकी दुश्मनी पंचम गैंग से है। दोषी स्वर्ण का साथी बुद्धु जेल में बंद है। जिस पर 3 कत्ल के केसों के अलावा अन्य मामले दर्ज है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने पिस्तौल अपने अन्य साथी हरजिंदर सिंह निवासी कपूरथला से ली थी। जिससे उसने कई वारदातों को अंजाम देना था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...