जालंधरः कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने सेक्रेड हार्ट अस्पताल में मैडीकल कैंप का किया उद्घाटन

जालंधर, ENS: निकाय मंत्री बलकार सिंह ने सेक्रेड हार्ट अस्पताल में मैडीकल कैंप का  उद्घाटन किया । इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्राईमरी स्वास्थ्य हैल्थ केयर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 664 आम आदमी क्लीनिक खोले है और इन केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए मिशन सेहतमंद पंजाब भी शुरू किया गया है।जिस पर सरकार ने 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

उन्होंने कहा कि बढिया इलाज सुनिश्चित करने के लिए सिविल अस्पतालों को निजी अस्पतालों के बराबर अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर सरकार सबसे अधिक ध्यान दे रही है और इसको बढिया बनाने के लिए हर कदम उठाया जा रहा है।

इस दौरान मंत्री बलकार सिंह ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्रिसमस का त्योहार शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाता है। उन्होंने कामना की कि प्रभु यीशु मसीह राज्य के लोगों को खुशी और सफलता का आशीर्वाद दें। उन्होंने मैडीकल कैंप लगाने के लिए सेक्रेड हार्ट अस्पताल प्रबंधन की भी प्रशंसा की।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...