Amritsarजालंधरः विवादों में आया Capitol Hospital, पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप,...

जालंधरः विवादों में आया Capitol Hospital, पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: Capitol Hospital को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Hospital की मैनेजमेंट विवादों में घिरती  दिखाई दे रही  है। Capitol Hospital के खिलाफ पीड़ित परिवार ने प्रेस वार्ता कर सनसनीखेज आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए कोटली गांव के रहने वाले  मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी कमलजीत कौर को ईलाज के लिए 8 सिंतबर को Capitol Hospital में भर्ती करवाया गया था। 10 सिंतबर को ऑब्जरवेशन रूम  में जब उसके ससुर शाम लाल बेटी  को मिलने के लिए गए तो उसने देखा कि पत्नी का ऑक्सीजन मास्क उतरा हुआ था और ऑक्सीजन मशीन भी बंद थी।

पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान अस्पताल कर्मियों द्वारा उसकी पत्नी को वेंटिलेटर लगा दिया । इस दौरान जब उन्होंने अस्पताल की मैनेजमेंट को स्टाफ की लापरवाही को लेकर cctv  कैमरे दिखाने के लिए कहा तो अस्पताल प्रबंधक ने यह कह कर फुटेज दिखाने से मना कर दिया कि केवल 5 दिन की रिकॉर्डिंग का डाटा उनके पास होता है , उसके बाद डाटा ओवर राइट हो जाता है।  जिसके बाद 11 सिंतबर शाम 8ः15 को  पत्नी की मौत हो गई। 

पीड़ित परिरवार का आरोप है कि इस मामले को लेकर जब उन्होंने थाना 8 में शिकायत दी तो उक्त अस्पताल की मैनेजमेंट ने पुलिस को 10 पुरानी रिकॉर्डिंग पेश कर दी जबकि पुलिस ने इस मामले को लेकर 22 सिंतबर को करवाई शुरू की थी।  इस दौरान उक्त मामले को लेकर 12 दिन बीत चुके थे। जबकि उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक करवाने  पर Capitol Hospital की मैनेजमेंट द्वारा मामले को टालमटोल किया गया था । 

पीड़ित मोहित ने Capitol Hospital के डॉक्टरो और अस्पताल प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन सभी कि लापरवाही की वजह से ही उसकी  पत्नी की  मौत हुई है । पीड़ित परिवार का पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि अस्पताल में जब मरीज का ईलाज चल रहा होता है ,तो उस दौरान डॉक्टरों का मरीज  पर पूरा कब्जा होता है। परिवार के लोग केवल पैसे लेने का जरिया ही होते है, इसके अलावा परिवार को सिर्फ सहानुभूति ही मिलती है। ऐसा हादसा होने पर इंसाफ के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ते है। इस मामले में Capitol Hospital की मैनेजमेंट से संपर्क करना चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। यदि अस्पताल मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहती है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...