Amritsarजालंधरः मामला PPR मार्किट में आप नेताओं की खूनी झड़प का, देखें...

जालंधरः मामला PPR मार्किट में आप नेताओं की खूनी झड़प का, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आप नेता संदीप वर्मा और उसके साथियों पर FIR दर्ज

जालंधर, ENS: PPR मार्किट में कुछ दिन पहले आप पार्टी के नेताओं में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया था। वही इस मामले को लेकर पुलिस ने आप पार्टी के पूर्व पार्षद संदीप वर्मा, पंकज वर्मा, सुनील वर्मा सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना 7 के प्रभारी के बताया कि संदीप वर्मा ने भी शिकायत दर्ज करवाई थी । जिसकी जांच कर दूसरे पक्ष के बयानों पर रमन बंटी पर मामला दर्ज किया गया है।

रमन बंटी ने एक वीडियो वायरल करके आप पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ करवाई की मांग की थी। वायरल वीडियो में रमन बंटी का आरोप था कि उस पर आप नेताओं ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बंटी के नाक से खून भी बह रहा था। लेकिन रमन बंटी ने इलाज करवाने की बजाय वीडियो जारी कर उक्त नेताओं के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। 

इस दौरान रमन बंटी ने एडवोकेट संदीप वर्मा व अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में उस पर हमला किया गया । इस दौरान बंटी ने Chick N Fish के दुकानदार पर बिना लाइसेंस की दारू पिलाने के लिए आरोप लगाए।

वायरल वीडियो में बंटी ने कहा कि था कि उक्त पूर्व पार्षद सहित अन्य हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर आई-20 गाड़ी नंबर पीबी 08 बी एन 0354 वहीं पर छोड़कर चले गए। इस मामले को लेकर अब पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि संदीप वर्मा और उनका परिवार आप पार्टी से पहले कांग्रेस में शामिल था। गत वर्ष हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने आप का दमन थामा था।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...