Amritsarजालंधरः मामला DSP दलबीर सिंह देयोल के नहर के पास बरामद शव...

जालंधरः मामला DSP दलबीर सिंह देयोल के नहर के पास बरामद शव का 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुछ दिन पहले DSP ने पार्किंग को लेकर चलाई थी गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नए साल के दिन सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास अर्जुन अवार्डी डीएसपी का शव बरामद हुआ है। शव के बरामद हुए पहचान पत्र से पता चला है कि मृतक व्यक्ति पीएपी में डीएसपी के पद पर तैनात था। मृतक की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डीएसपी दलबीर दियोल बीती रात किसी के साथ घर से गए थे। वापसी पर उन लोगों द्वारा डीएसपी दलबीर दियोल को बस स्टेंड के निकट उतार दिया था। इसके पश्चात दलबीर दियोल का शव बस्ती बावा खेल नहर से मिला। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी के शव बरामद होने के बाद यह मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि इस मामले के तार किस कड़ी से जुड़े है इसका खुलासा होना अभी बाकी है। पुलिस अभी इस मामले में चुप्पी साधकर बैठी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले कपूरथला रोड़ पर स्थित बस्ती इब्राहिम खां में देर रात हंगामा हुआ था। जहां गांव के सरपंच भूपेंद्र के घर आए पीएपी में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह द्वारा हवा में फायर किए गए थे। बताया जा रहा है कि उस दौरान डीएसपी ने पार्किंग को लेकर गोलियां चलाई थी। जिसका गांव वालों ने जमकर विरोध किया था। उस दौरान इस घटना की वीडियो भी सामने आई थी। जिसमें गांव निवासी डीएसपी पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे। वहीं एक अन्य वीडियो में सरपंच हंगामा होता देख पिस्तौल जेब में डालता हुआ दिखाई दिया था।  वहीं आरोप लगाए जा रहे है कि डीएसपी दलबीर सिंह ने डीड राइटर के बेटे पर फायर किया था। उस दौरान पुलिस ने मौके से 2 खोल बरामद किए थे। इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी डीएसपी को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...